Search

 
 
 

विस चुनाव : हार के कारणों की समीक्षा करेगी BJP, प्रदेश के नेताओं को दिल्ली से आया बुलावा

 
Ranchi :  भाजपा अब झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेगी. 30 नवंबर को सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक होगी. इस बैठक में हार के कारणों पर मंथन किया जायेगा. वहीं तीन दिसंबर को बीजेपी के सभी प्रदेश स्तरीय नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. दिल्ली में चुनाव परिणाम को लेकर केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा होगी. जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं को मिली जिम्मेवारी के साथ उनके कार्यों की भी समीक्षा की जायेगी.

सिर्फ एक ही एसटी सीट जीत पाई भाजपा

भाजपा की हार की सबसे बड़ी वजह यह रही कि एसटी की 28 सीटों में से 25 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. इसमें से 19 सीटों पर भाजपा ने नये उम्मीदवारों को तरजीह दी थी. इसमें सिर्फ एक सीट ही भाजपा जीत पाई. झामुमो से भाजपा का दामन थामने वाले चंपाई सोरेन ही अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे. पिछले चुनाव में भाजपा को सिर्फ दो सीटों पर ही जीत मिली थी. दूसरे दलों के आदिवासी नेताओं को शामिल कराने का लाभ भी भाजपा को नहीं मिल पाया. वहीं एससी सीट पर भी भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा. पिछले चुनाव में भाजपा को पांच एससी सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इस बार भाजपा के खाते में सिर्फ तीन सीटें ही आयी. चंदनक्यारी, कांके और छत्तरपुर सीट भाजपा के हाथों से खिसक गयी.

नहीं चला चंपाई और गीता का जादू

कोल्हान में चंपाई सोरेन और गीता कोड़ा का जादू नहीं चल पाया. गीता कोड़ा लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव भी हार गयी. वहीं चंपाई सोरेन भी कोल्हान में कोई करिश्मा नहीं पाये. उन्होंने अपनी सीट तो बचा ली. लेकिन उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को हार का सामना करना पड़ा. लोबिन हेंब्रम, सीता सोरेन और कमलेश सिंह भी हार गये. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का अनुभव और कैंपेन भी काम नहीं आया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही