Search

 
 
 

भाजपा इस बार हैट्रिक लगाएगी : पुष्पा देवी

 
Medininagar : पलामू लोकसभा सीट से भाजपा इस बार हैट्रिक लगाएगी. भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के नामांकन के बाद पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से समर्थकों के साथ पहुंची विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि पलामू सांसद प्रत्याशी वीडी राम का नामांकन ऐतिहासिक रहा है. वीडी राम की जीत के साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार भी 400 सीटें प्राप्त कर तीसरी बार सत्ता में आएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्री राम को जीतने के लिए कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. श्री राम इस बार पिछली बार से भी ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करेंगे. मौके पर पूर्व सांसद मनोज कुमार, अशोक तिवारी, राकेश पांडेय, मजहर खान, अरुण दुबे, मंडल अध्यक्ष यमुना सिंह, उपाध्यक्ष जीतेंद्र सोनी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पाठक, महामंत्री राकेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष राधेश्याम मेहता, विधायक प्रतिनिधि मनोज राम, अशोक यादव, महामंत्री सुजाता सिंह, कांति सिंह, जीतेंद्र सिंह, सुनील पांडेय, विनय सिंह, वैद्यनाथ विश्वकर्मा, गोपाल प्रसाद, गुड्डू सिंह, कुश सिंह, कमलेश प्रसाद, नारद राम, राज सागर, रौशन सिंह, सतेन्द्र सिंह व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jmm-gives-ticket-to-sameer-mohanty-from-jamshedpur-seat/">जमशेदपुर

सीट से झामुमो ने समीर मोहंती पर खेला दांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही