Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रचंड बहुमत से लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा : गोविंद प्रसाद

Latehar: भाजपा के सामाजिक जनसंपर्क अभियान के चतरा सह संयोजक गोविंद प्रसाद ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार 400 पार और यह हो कर रहेगा. देश की जनता भाजपा को फिर से केंद्र में सरकार बनाने के लिए बहुमत देने को तैयार है. गोविंद प्रसाद शहर के तेली मुहल्ला में जनसंपर्क के दौरान उक्त बातें कही. मौके पर अभियान के लातेहार विधानसभा प्रमुख कल्याणी पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थीं. प्रसाद ने आगे कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चहुमुंखी विकास कर रहा है. विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है. देश की सीमायें आज पहले से अधिक सुरक्षित हैं. देश में दंगा व बम विस्फोट जैसी घटनायें नहीं हो रही है. यह सब एनडीए सरकार की बदौलत है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/manish-jaiswals-victory-from-hazaribagh-is-certain-deepak-prakash/">हजारीबाग

से मनीष जायसवाल की जीत सुनिश्चित : दीपक प्रकाश

देश विकास की ओर अग्रसर : कल्याणी पांडेय

वहीं कल्याणी पांडेय ने भी कहा कि आज देश विकास की ओर अग्रसर है. आज हमारा देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था वाले देश में शुमार है. केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए योजनायें चलायी है. महिलाओं को उनका हक व सम्मान दिलाया है. प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, जन धन योजना, शौचालय निर्माण योजना समेंत कई योजनाओं का लाभ समाज के हर समुदाय व संप्रदाय के लोगों को दिया गया है. मौके पर त्रिभुवन पांडेय, रामधनी प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, विंदेश्वर प्रसद, प्रदीप प्रसाद, रंजीत कुमार, रौशन कुमार, चिंटू कुमार, आकाश कुमार, सोनू कुमार, मंटू प्रसाद, सुधा देवी, शारदा देवी, सरोज देवी, सरस्वती देवी, अनिता देवी, पुनिता देवी, देवंती देवी, संगीता देवी व मंजू देवी समेंत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/weather-patterns-will-change-in-jharkhand-relief-from-heat-hailstorm-will-occur/">झारखंड

में बदलेगा का मौसम का मिजाजः गर्मी से मिलेगी राहत, पड़ेंगे ओले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही