Search

 
 
 

अमित शाह ने कहा, लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा , राहुल ने विदेशी धरती से देश का अपमान किया…

 
Dibrugarh : भारतीय जनता पार्टी 2024 के आम चुनावों में देश भर में 300 से अधिक लोकसभा सीटें हासिल करेगी. पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता पर कब्जा बनाये रखेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मंगलवार को असम में आयोजित एक रैली में यह बात कही. अमित शाह ने विश्वास जताया कि भाजपा को इस पूर्वोत्तर राज्य(असम) में 14 में से 12 सीटों पर विजयश्री मिलेगी. शाह ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा, पूर्वोत्तर को कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बावजूद पार्टी क्षेत्र के तीन राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही. इसे भी पढ़े : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-said-lawyers-should-get-their-degrees-verified/">सुप्रीम

कोर्ट ने कहा, वकील अपनी डिग्रियों का वेरिफिकेशन करायें, वास्तविक डिग्री नहीं, तो प्रैक्टिस के योग्य नहीं

भाजपा ने त्रिपुरा में सरकार बनाई

जान लें कि हाल ही में मेघालय,त्रिपुरा और नगालैंड में विधानसभा चुनाव हुए थे. भाजपा ने त्रिपुरा में सरकार बनाई और अन्य दो राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सत्ता में लौटी. राहुल गांधी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान की गयी उनकी विवादास्पद टिप्पणियों का जिक्र शाह ने किया. इस क्रम में कहा, राहुल ने विदेशी धरती से भारत का अपमान किया. शाह ने कहा कि यदि वह ऐसा करना जारी रखेंगे तो कांग्रेस का न केवल पूर्वोत्तर से, बल्कि पूरे देश से सफाया हो जायेगा. उन्होंने कहा, कांग्रेस प्रधानमंत्री की जितनी निंदा करेगी, उतना ही भाजपा अधिक आगे बढ़ेगी. शाह ने कहा कि विवादास्पद सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम,1958 या अफ्सपा को असम के 70 प्रतिशत इलाकों से हटा लिया गया है. कहा कि बोडोलैंड और कार्बी आंगलोंग इलाकों में शांति हैं. इसे भी पढ़े :  उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-atiq-ahmed-will-be-brought-again-to-prayagraj-up-police-reached-sabarmati-jail-with-warrant-b/">उमेश

पाल मर्डर केस : अतीक अहमद को फिर लाया जायेगा प्रयागराज, यूपी पुलिस वारंट बी लेकर साबरमती जेल पहुंची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही