Search

धनबाद सहित राज्य की सभी सीटों पर भाजपा की होगी जीत : लक्ष्मीकांत II समेत 2 खबरें

Dhanbad : लोकसभा चुनाव में धनबाद में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. चुनाव में अपने प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. इस क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी शुक्रवार को धनबाद पहुंचे. उन्होंने कहा कि पूरे धनबाद लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो की चर्चा है. जनता इस बार भी यहां से भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर लोकसभा भेजेगी. इसके साथ ही झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा अपना परचम लहराएगी. प्रदेश प्रभारी ने पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें जीत का मंत्र दिया. जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए तैयारी में जुट जाने को कहा. बैठक में धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो भी मौजूद थे. इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. मौके पर सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा सहित धनबाद विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से आए बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे.

पीएम मोदी के काम का आशीर्वाद देगी जनता 

Barora (Katras) : भाजपा की बाघमारा विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को धनबाद लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी और बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो के  पैतृक गांव चिटाही में हुई . बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई उपस्थित थे. उन्होंने गिरिडीह लोकसभा सीट पर एनडीए के उमीदवार आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करवाने की रणनीति पर चर्चा की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के पिछले10 वर्षों के कार्यकाल के आधार पर हम जनता की अदालत में हैं. भाजपा को पीएम के कामों का आशीर्वाद जनता जरूर देगी. इससे पहले  प्रदेश प्रभारी का विधायक ढल्लू महतो, उनकी पत्नी सावित्री देवी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. कार्यक्रम से पहले लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रामराज मंदिर में पूजा-अर्चना की

ईमानदार आदिवासी  हेमंत का विरोध करेंगे

पत्रकारों से बातचीत में वाजपेयी ने कहा कि राज्य का ईमानदार और राष्ट्रभक्त आदिवासी समाज इस बार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के विरोध में मतदान करेगा. इसका लाभ भाजपा को मिलेगा. धनबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार ढुल्लू महतो और गिरिडीह से एनएडीए के चंद्रप्रकाश चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किये जाने के बारे में पूछे जाने पर वाजपेयी ने कहा कि मतभेदों को दूर कर सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के हित में कार्य करने का आग्रह किया जाएगा. भाजपा के पूर्व सांसद रवीन्द्र पाण्डेय की कांग्रेस से बढ़ती नजदीकी के बारे पूछे जाने पर साफ कहा कि जो हमारे नहीं हैं उनके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है. मौके पर शत्रुघ्न महतो, महेश पासवान, संतोष पांडे, दीपू पांडे, अमित भगत, वशिष्ठ, चौहान, अभय सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-additional-chief-electoral-officer-inspected-booths-in-madhupur-and-karon-two-news-including////////">देवघर

: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मधुपुर व करौन में बूथों का किया निरीक्षण समेत दो खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp