Search

 
 
 

देश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी, झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट जीतेंगे : संजय सेठ

 
Ranchi :  रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पोलिंग बूथ मैनेजमेंट की व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने जा रही है. कहा कि देश की जनता ने फिर से नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है और इसका परिणाम देखने को मिलेगा.

प्रधानमंत्री मोदी का 140 करोड़ लोगों का परिवार है

संजय सेठ ने कहा कि देश के गरीब, किसान, युवा, महिला सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना प्यार और स्नेह दिया है. प्रधानमंत्री मोदी का 140 करोड़ लोगों का परिवार है, मोदी का स्नेह और प्यार एक अभिभावक के तौर पर जनता पर रहता है. अभिभावक के तौर पर देश के सभी लोगों की चिंता करनेवाले, उनके हित में सोचने वाले यशस्वी मोदी तीसरी बार देश प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, संजय सेठ ने कहा, झारखंड में एनडीए गठबंधन 14 में 14 लोकसभा सीट जीतेगा. प्रधानमंत्री को 13 फूल और एक फल की माला झारखंड की जनता भेंट करेगी. . [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही