Search

 
 
 

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट भाजपा की झोली में, 42,192  वोटों से मिली जीत, आजमगढ़ में भी भगवा पार्टी आगे

 
NewDelhi : उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के रुझान आने लगे हैं. शुरुआत में यूपी की दोनों सीटों आजमगढ़ और रामपुर में कांटे का मुकाबला चल रहा था. लेकिन समय बीतते ही दोनों सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली. रामपुर में भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर  पटखनी दे दी है. खबर आयी है  कि भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी 42,192  वोट से  चुनाव जीत गये हैं. .

लोधी  ने सपा उम्मीदवार असीम रजा को हराया 

रामपुर सीट सपा नेता आजम खान का गढ़ मानी जाती है. यहां आजम खान ने अपने समर्थक असीम रजा को टिकट दिलवाया था. खुद आजम खान ने असीम के नाम की घोषणा की थी. सुबह से गिनती के बाद लगातार असीम आगे चल रहे थे. माना जा रहा था कि असीम उपचुनाव में आजम की उम्मीदों पर खरा उतरने जा रहे हैं. मगर, आखिरी समय में आजम समर्थक असीम पिछड़ गये. उधर  आजमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव, निरहुआ  ने 12, 301 वोटों की बढ़त बना ली है. सपा के धर्मेंद्र यादव पिछड़ गये हैं. निरहुआ 2019 के चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव हार गये थे. इसे भी पढ़ें : मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-in-the-ninth-round-congress-got-39166-votes-bjp-got-31369-votes-and-devkumar-paddy-got-13493-votes/">मांडर

उपचुनाव : नौवें राउंड में कांग्रेस को 39166 , बीजेपी  को 31369  और देवकुमार धान को 13493  वोट मिले

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव जीत लिया 

पंजाब के संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है. त्रिपुरा की बात करें तो सीएम माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव जीत लिया है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है. झारखंड के मांडर में कांग्रेस की बढ़त जारी है. बता दें कि सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गयी थी. उपचुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग हुई थी. यूपी की रामपुर और आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीटें इसी साल विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुई थीं. यूपी की आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर सीट से आजम खान ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसी तरह, पंजाब की संगरूर सीट से सांसद रहे भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव जीतने पर सीट छोड़ दी थी. इसे भी पढ़ें :  Maharashtra">https://lagatar.in/maharashtra-crisis-central-government-is-kind-to-shinde-faction-provided-y-category-security-to-15-rebel-mlas/">Maharashtra

Crisis: : केंद्र सरकार शिंदे गुट पर मेहरबान, 15 बागी विधायकों को वाई प्लस कटैगरी की सुरक्षा मुहैया करायी
 

दिल्ली  नें AAP जीती, पंजाब में मिली हार 

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने चुनाव जीत लिया है. दुर्गेश पाठक ने लगभग 11555 वोटों से जीत हासिल की. दूसरे नंबर पर भाजपा के राजेश भाटिया रहे.संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख और उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान उपचुनाव जीत गये  हैं. यहां लगातार दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे. AAP को संगरूर से बड़ा झटका माना जा रहा है. यहां दो बार से AAP के भगवंत सिंह मान चुनाव जीतते आ रहे थे. इस बार उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ये सीट छोड़ दी थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही