Search

 
 
 

भाजपा की महिला सांसद ओम बिरला से मिलीं, यौन उत्पीड़न के आरोपी कांग्रेस सांसद को लोकसभा से निलंबित करने की मांग

National News : बिमोल अकोइजम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी है.  जान लें कि अकोइजम को हाल ही में JNU में प्रोफेसर के पद से  बर्खास्त  कर दिया गया है.
 
भाजपा की महिला सांसद ओम बिरला से मिलीं,

 National News :  भाजपा की महिला सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज गुरुवार सुबह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिल कर कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.  महिला सांसदों ने मांग की कि कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को लोकसभा से निलंबित किया जाये. मामले को जांच के लिए लोकसभा आचार समिति  के पास भेजा जाये.

 

 

बिमोल अकोइजम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी है.  जान लें कि अकोइजम को हाल ही में JNU में प्रोफेसर के पद से  बर्खास्त  कर दिया गया है. 

 

इससे पहले कल महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. कहा कि 11 JNU छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी को कांग्रेस कितना भी संरक्षण दे दे, भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं न्याय की इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लेंगी.  

 

एक खबर और है कि छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस ने बर्खास्त प्रोफेसर आंगोमचा बिमोल अकोइजम को नोटिस जारी कर 15 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया है. वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने सांसद के आवास के बाहर नोटिस चस्पा कर उन्हें जांच में शामिल होने को कहा है.

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही