Search

 
 
 

भाजपा की महिला सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, यौन उत्पीड़न के आरोपी कांग्रेस सांसद पर कार्रवाई की मांग की

National News : भाजपा की महिला सांसद कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगी. कांग्रेस सांसद स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के अंतर्गत सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम में प्रोफेसर थे. जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया है
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइळ फोटो)

National News : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न को लेकर राजधानी का तापमान चरम पर है. भारतीय जनता पार्टी (की महिला सांसदों और महिला मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा.  ज्ञापन में यौन उत्पीड़न के आरोपी कांग्रेस सांसद और जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी है. 

 

 

 कांग्रेस सांसद स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के अंतर्गत सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम में प्रोफेसर थे. जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया है. इससे पहले कल सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने  दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय सहित अन्य प्रदेशों में प्रदर्शन किया था. कांग्रेस इनर मणिपुर से सांसद अकोइजम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की थी. दिल्ली में हुए प्रदर्शन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हुई थी.

 

बता दें कि मणिपुर से कांग्रेस सांसद और पूर्व जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम यौन उत्पीड़न के आरोपी हैं. दिल्ली पुलिस संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच  कर चुकी है.  प्रोफेसर और इनर मणिपुर से कांग्रेस लोकसभा सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को JNU ने बर्खास्त कर दिया है.

 

मामला यह है कि यूनिवर्सिटी ने  प्रोफेसर को 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया था. उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया था. यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी (IC) ने जांच के बाद बिमोल अकोइजाम के खिलाफ सजा की सिफारिश की थी. 

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही