Search

 
 
 

भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : बालमुकुंद सहाय

 
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने संगठन मजबूती पर की चर्चा Chauparan, Hazaribagh: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय अपने एक निजी कार्यक्रम में जाने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय के आवास पर पहुंचे. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, आगामी लोकसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं. यह एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम और योग्यता से संगठन के शीर्ष पर पहुंच सकता है. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है. मौके पर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मंडल उपाध्यक्ष रामाधीन पांडेय, गजाधर प्रसाद, मनीष सिन्हा, अजीत सिंह, अर्जुन राणा, लक्ष्मण साव, अजय पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-prof-ramesh-sharan-appointed-as-vibhavis-lokpal/">हजारीबाग

: प्रो. रमेश शरण विभावि के लोकपाल नियुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही