Search

 
 
 

भाजपाइयों ने लोहरदगा में सीएम का फूंका पुतला

 
Lohardaga: भाजपा लोहरदगा जिला के तत्वावधान में युवा एवं अनुबंध कर्मियों के हक और अधिकार की मांग को लेकर हेमंत सोरेन का पावरगंज चौक में पुतला दहन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि झारखंड के अनुबंध कार्यों के हक और अधिकार की मांग को लेकर झारखंड विधानसभा के अंदर जब भाजपा के विधायकों ने उनके मांगों का समर्थन करते हुए जोरदार तरीके से विरोध किया. विधानसभा के अंदर ही धरना प्रदर्शन देने लगे झारखंड विधानसभा की बत्ती बंद कर दी गई. यहां तक की बाथरूम जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया. ऐसे निर्दयी झारखंड के हेमंत सरकार के हिटलर शाही और तानाशाही रवैया को देखते हुए झारखंड राज्य के सभी जिला मुख्यालय में पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, राजकिशोर महतो, राजकुमार वर्मा, अनिल उरांव, विमल कांत सिंह, मिथुन तमेड़ा, लाल निरंजन नाथ शाहदेव, सुरेश लोहरा, वाल्मीकि साहू, प्रमोद प्रजापति, शंकर प्रजापति, मंगल यादव, बृजनंदन यादव, अनूप वर्मा, सजल कुमार, संजू उरांव आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-robber-gangs-also-started-committing-cyber-crimes-made-upi-a-new-way-robbery/">Kiriburu

: लुटेरा गिरोह भी करने लगे साइबर अपराध, यूपीआई को बनाया लूट का नया तरीका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही