Ashish Tagore Latehar: शुक्रवार को रांची के मोहराबादी मैदान में भाजयुमो के द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली निकाली गयी थी. इस रैली में पुलिस के द्वारा बल प्रयोग किया था. लाठी चार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया था. इसमें कई भाजपाई घायल हुए थे. इसके विरोध में प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष झारखंड सरकार पुतला दहन करने का कार्यक्रम प्रस्ताावित था. लातेहार में भी भाजुयमो के द्वारा एसपी कार्यालय के समक्ष पुतला दहन करने की तैयारी थी. भाजपाई शहर के समाहरणालय मोड़ पर जुटने लगे. लेकिन पुलिस ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रखी थी. समाहरणालय और एसपी कार्यालय जाने वाले हर मार्ग पर बेरिकेडिंग की गयी थी और भी संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गयी थी.
हाईकोर्ट ने कहा, वायनाड में भूस्खलन मानवीय उदासीनता, लालच का उदाहरण… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में [wpse_comments_template]
यह झारखंड सरकार की तानाशाही हैः पंकज कुमार सिंह
जैसे ही भाजपाई समाहरणालय के मुख्य द्वार से अंदर जबरन घुसने का प्रयास किये तो पुलिस बल के जवानों ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान पुलिस व भाजपा नेताओं के बीच काफी बहसा बहसी हुई. लेकिन पुलिस बल के जवान उन्हें अंदर प्रवेश करने नहीं दिया. भाजपाईयों ने देखा कि तब वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय नहीं पहुंच पायेगें तो एनएच-75 पर समाहरणालय मोड़ के सामने झारखंड सरकार का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने किया. मौके पर मुख्य रूप से मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह झारखंड सरकार की तानाशाही है. रांची में भी झारखंड सरकार के इशारे पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और अब जिला मुख्यालय में भी भाजपाइयो को रोका जा रहा है.यह सरकार सत्ता के नशे में चूर हो गयी हैः महताब आलम
अल्पसंख्य मोर्चा के जिला अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि यह सरकार सत्ता के नशे में चूर हो गयी है. आगामी विधानसभा चुनावों में इस सरकार का जाना तय है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला महामंत्री बंशी यादव, अमलेश सिंह व अश्विनी सिंह, महताब आलम, रघुवीर यादव, शीला देवी, बबन पासवान, रानी देवी, प्रियंका देवी, रामदेव सिंह, पूनम देवी, आनंद सिंह, मुकेश पांडेय, प्रमोद कुमार समेंत कई भाजपाई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-high-court-said-landslide-in-wayanad-is-an-example-of-human-indifference-greed/">केरलहाईकोर्ट ने कहा, वायनाड में भूस्खलन मानवीय उदासीनता, लालच का उदाहरण… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में [wpse_comments_template]
Leave a Comment