Search

 
 
 

कोडरमा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास पर मनाई अटल जी की पुण्यतिथि

 
Koderma : भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक नीरा यादव के आवास पर नगर अध्यक्ष नरेंद्र पाल की अध्यक्षता में अटल बिहारी बाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि  मनाई. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से हुई, इसके बाद बाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरा यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियों को याद कराया. पार्टी के स्थापना के बाद देश में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ दो सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं की बदौलत आज लोकसभा में हमारे 303 सांसद हैं. आज जिस महापुरुष का हम सभी कार्यकर्ता पुण्यतिथि मना रहे हैं, उनकी सरकार को वर्ष 1999 में विपक्ष द्वारा एक वोट से गिरा दिया गया था, लेकिन उन्होंने एक वोट के लिए खरीद फरोख्त नहीं की. श्रद्धेय बाजपेयी जी के लिए एक वोट का जुगाड़ करना कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन उन्होंने ऐसा हरगिज़ नहीं किया और सरकार गिर गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव, नगर मंत्री सीताराम भगत, सचिंद्र कुमार शर्मा, अंबिका प्रसाद, श्याम किशोर सिंह, धनेश पांडे, राजकुमार सिंह, चंदन सिन्हा, शिव शक्ति कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, रामचंद्र पासवान, रविंद्र गुप्ता, अभय कुमार, दिलीप सिंह, पिंटू साव, रानु शर्मा, नरेंद्र सिंह सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-former-mla-sanjeev-singh-rims-referred-to-aiims-in-repeated-brain-stroke-and-depression/">BIG

NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही