Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Hazaribagh : हजारीबाग भाजपा का 43वां स्थापना दिवस जिले के सभी बूथों पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लगाकर मनाया. कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वहीं चुरचू प्रखंड के चरही चौक पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने पार्टी का झंडा लगाया. मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश और दुनिया के सामने खड़ी है. उन्होंने कहा कि आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं. मां भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को वह बधाई देते हैं. जिलेभर में सभी मंडलों में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-jharkhands-education-minister-jagannath-mahato-died-during-treatment-in-chennai/">Breaking

: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन, सीएम ने शोक जताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही