Search

 
 
 

चंदवा : पूर्व विधायक प्रकाश राम की अगुवाई में भाजपाइयों ने संग्रहित की पवित्र मिट्टी

 

मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम की हुई शुरुआत 

Chandwa : पूर्व विधायक प्रकाश राम गुरुवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रखंड के निंद्रा, काली, ढोटी और बैलगड़ा पहुंचे. यहां उन्होंने सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों के घरों से पवित्र मिट्टी संग्रहित की. प्रकाश राम सर्वप्रथम निंद्रा गांव स्थित शहीदों के स्मारक स्थल पहुंचे और वहां वीर शहीदों को नमन किया. स्वतंत्रता सेनानी एतवा टाना भगत के घर से मिट्टी और चावल लेने की शुरुआत की गयी. उनके वंशजों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए अपने घरों से मिट्टी और चावल दिया. मौके पर प्रकाश राम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई सरकार है जो स्वतंत्रता सेनानियों की सुध ले रही है. दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका में लातेहार विधानसभा की पवित्र स्थल की मिट्टी समर्पित की जाएगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने की. मौके पर शिवकेश्वर यादव, दीपक निषाद, राजेंद्र यादव, संजीव आजाद, रविराज, शैलेश सिंह, रवि सिंह, मुखदेव गोप, राजू उरांव, बिनय कुमार रिक्की, मनीष गुप्ता, सूर्यनारायण साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे.

इनके घरों से ली गयी मिट्टी और चावल

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत डूमारो पंचायत के काली, निंद्रा, बैलगड़ा और ढोंटी गांव के भोला टाना भगत, बिरसा टाना भगत, शनि टाना भगत, साधु टाना भगत, एतवा टाना भगत, टिबारा टाना भगत, छोटेया टाना भगत और थोलवा टाना भगत के घर से मिट्टी उठायी गयी. उनके वंशजों के द्वारा चावल दिया गया.

शहीदों के घर से की जा रही मिट्टी संग्रहित

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले व्यक्ति के गांवों की पवित्र मिट्टी को संग्रहित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-horror-series-the-haunting-of-palana-released-on-youtube/">हजारीबाग

: हॉरर सीरीज ”द हाउंटिंग ऑफ पलाना” यूट्यूब पर रिलीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही