Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

Panki (Palamu) : पांकी विधानसभा के लोहरसी मंडल के ग्राम हेसातू बूथ नंबर 285 में मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को देखने की व्यवस्था की गई. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने पूरे देश में एक अनोखा मिशाल पेश किया है. उनकी बात को सूनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है. आज पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन हो रहा है. लोग मन की बात विदेशों में भी सुन रहे हैं. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में रचनात्मक और सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है. मन की बात कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए, देश हमारा कैसे आगे बढ़े, देश की महिलाओं का कैसे विकास हो, युवाओं का कैसे विकास हो, समाज के अंत्योदय समाज का कैसे उत्थान हो, हर पहलू को मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष तौर से रखा जा रहा है. आज के मन की बात कार्यक्रम को कैलाश राम, सुनीता देवी, खूशबू कुमारी, आर्यानंद विश्वकर्मा, योगेन्द्र शर्मा, समाजसेवी उपेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता सहित काफी संख्या में महिलाओं ने सुना. इसे भी पढ़ें : मन">https://lagatar.in/every-topic-linked-to-mann-ki-baat-has-become-a-mass-movement-pm-modi/">मन

की बात से जुड़ने वाला हर विषय जनआंदोलन बन गया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही