Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात समेत रामगढ़ की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश में चंद्रयान-3 के लैंडिंग की सफलता, महिला आरक्षण नारी वंदन शक्ति बिल को संसद से पास कराने, जी-20 सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता सहित अन्य उपलब्धियों को देश की जनता को बताया. मौके पर जिला महामंत्री रंजन फौजी, रवि सिंह, रामगढ़ कैंट महामंत्री ऋषिकेश सिंह, मंत्री अजीत गुप्ता, मिथिलेश मंडल, अविनाश सिंह, संतोष सिंह, तपन चक्रवर्ती, प्रसाद, अनूप ठाकुर , बिमला देवी, राजकुमारी देवी, बालदेव बेदिया, रमाशंकर बैठा, चंदन कुमार, गणेश बेदिया, रवि कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

महिला आरक्षण बिल छलावा है : नीता बेदिया

ऐपवा ने राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर किया जनसंपर्क 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-102.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा ने अगामी 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन को लेकर कुरसे पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान महिलाओं को ऐपवा की नीति और सिद्धांतों के आधार पर सदस्य बनाया गया. इस अवसर पर ऐपवा के रामगढ़ जिला सचिव नीता बेदिया ने कहा कि मोदी सरकार चाहती है कि हम मान लें कि वह महिला आरक्षण लागू करने के प्रति गंभीर हैं. संसद में जो बिल लाया गया है, उससे सरकार की नीयत का खुलासा हो गया है. यह बिल जनगणना पूरी होने और उसके बाद डिलिमिटेशन की प्रक्रिया चलाने के बाद लागू होगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत के इतिहास की एकमात्र ऐसी सरकार है, जो दस साल बाद भी जनगणना करने में फेल है. कोविड के बावजूद दुनिया में इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों ने चीन, अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों ने जनगणना का कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन भारत में अभी तक जनगणना नहीं हुआ है. केन्द्र सरकार का महिला आरक्षण बिल छलावा है. जनसंपर्क अभियान में सीता देवी, राखी देवी, सरस्वती देवी, रेखा देवी, शनिचरिया देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थी.

बरकाकाना में इस्लामी क्विज का आयोजन

मकातीब के मुकाबले में प्रथम स्थान में बरकाकाना मकतब 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-76-272x181.jpg"

alt="" width="328" height="218" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-86-272x181.jpg"

alt="" width="327" height="217" />             मिल्लत ए इस्लामिया मरकज बरकाकाना एरिया कमेटी की ओर से दुर्गी मदरसा कैंपस में इस्लामी मालूमात पर आधारित सवाल व जवाब मुकाबला (क्विज) का आयोजन किया गया. उसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ. मुकाबला में जिला स्तर के मदरसे और इलाके के मकातीब के दस-दस विद्यार्थियों ने भाग लिया. मदरसा और मकतब के विद्यार्थियों का अलग-अलग मुक़ाबला कराया गया. कार्यक्रम का आगाज कुरान पाक की तिलावत से किया गया. प्रोग्राम की सदारत मुफ्ती अब्दुल कुदूसमिसबाही ने की और संचालन प्रो. शाहनवाज खान और मौलाना इकबाल मिसबाही ने किया. प्रोग्राम के आयोजन का नेतृत्व मिल्लत ए इस्लामिया मरकज के सरपरस्त हाजी खलील, सदर हाजी ताहिर हुसैन, सचिव प्रो. शाहनवाज खान, खजांची नसीम अख्तर ने किया. मदरसे के मुकाबले में प्रथम मदरसा अहले सुन्नत दुर्गी, द्वितीय मदरसा बागे रसूल नईसराय, तृतीय मदरसा अरबिया गरीब नवाज पतरातू, चौथे स्थान पर मदरसा जामिया हाफिजियारतवे और मदरसा गुलशन ए रजा तोपा पांचवें स्थान पर रहा. जबकि मकातीब के मुकाबले प्रथम बरकाकाना मकतब, द्वितीय केहुवापतरा मकतब, तृतीय घुटूवा मकतब, चौथे मिल्लत एकादमीदुर्गी और दुर्गी मकतब पांचवें स्थान पर रहा. हाजी रशिद, इम्तियाज अंसारी, शाह रमीज रजा ने स्कोरर की भूमिका निभाई. इस अवसर पर उलमा ए कराम में मौलाना सज्जाद, मौलाना कफील, मौलाना वाजिद, कारी इलियास, हाफिज इस्तियाक, हाफिज आरिफ, मौलाना रियाज, मौलाना अब्दुल वाहिद, मौलाना मंजर, हाफिज जाबिर, हयात अहमद, आजाद अंसारी, सहमत अंसारी, सज्जाद अंसारी, क्यामुद्दीन वकील, सोहेल अंसारी, वारिश अहमद ,मुमताज शेख, सहनवाज इराकी, गुलाम मुर्तुजा, आजाद अंसारी, असलम अंसारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-blast-incident-in-factory-fir-registered-against-operator/">फॉलोअप

: फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में संचालक पर प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही