Search

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पत्थरबाजी, होगी कानूनी कार्रवाई - एसएसपी

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली आयोजित थी. जिसमें हजारों की संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. सम्मेलन के दौरान आंसू गैस के गोले छूटने की आवाज आयी. विस्फोट की आवाज सुनते हुए लोग भागने लगे. पूरा मोरहाबादी क्षेत्र युद्ध स्थल में बदल गया. कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास करने लगे, जिसपर वॉटर कैनन से प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प भी हुई. एसएसपी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जो कार्यकर्ता थे, वह बैरिकेट्स तोड़कर मुख्यमंत्री आवास जाने की कोशिश कर रहे थे और मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें उकसाया. इस संबंध में जो आवेदन एसडीओ को दिया गया था, वह युवा सम्मेलन के लिए दिया गया था. किसी आक्रोश रैली की चर्चा नहीं थी. मोरहाबादी मैदान में निषेधाज्ञा लागू है, ऐसे में बैरिकेट्स को तोड़ने की कोशिश करना और बड़े-बड़े पत्थर जवानों पर चलना गैर कानूनी है. आंसू गैस छोड़ने के सवाल पर रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त पत्थरबाजी की थी. इसमें हमारे छह से सात जवान घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के कुछ गोले छोड़ने पड़े. हम बार-बार अनुरोध कर रहे हैं कि आपने केवल मैदान में सम्मेलन की अनुमति ली थी, किसी रैली की अनुमति नहीं ली थी. ऐसे में अगर आप रैली के लिए निकलना चाह रहे हैं तो ये गैरकानूनी काम है. जवानों पर पत्थरबाजी करना भी गलत काम है. आप एक ओर भारत माता कि जय के नारे लगा रहे हैं और भारत माता के जवानों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं, जिससे जवानों की जान भी जा सकती है, ये गलत काम है. इसके खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/bjp-should-also-say-something-on-what-happened-to-modis-promise-of-20-crore-jobs-supriyo/">मोदी

के 20 करोड़ नौकरी के वादा का क्या हुआ, इसपर भी कुछ बोले भाजपा : सुप्रियो

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp