Search

पीएम मोदी के सुशासन के 20 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेजा अभिनंदन पत्र

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा जारी 20 दिवसीय सेवा-समर्पण अभियान के अंतिम दिन जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड के माध्यम से शुभकामना संदेश भेजा. गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महानगर में अभियान का शुभारंभ करते हुए बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर से पीएम मोदी को शुभकामना संदेश भेजा. पूर्व सीएम रघुवर दास ने अपने हाथों से अभिनंदन पत्र लिखकर पीएम मोदी के पते पर भेजा. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत जिला पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के नई दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग के पते पर हस्तलिखित शुभकामना संदेश भेजे. सभी बूथों से भी पोस्टकार्ड भेजा गया. इस दौरान डाक विभाग की ओर से जारी पूर्व सीएम रघुवर दास के सम्मान में उनके चित्र अंकित स्टाम्प का सेट उन्हें भेंट की गई.

सीएम रघुवर ने डाकघर का किया भ्रमण

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डाकघर का भ्रमण किया और सभी डाकिया से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और उनके कार्यों और परिश्रम की प्रशंसा की. उन्होंने डाकघर की व्यवस्था और कार्यों के लिए डाकघर के कर्मचारियों की सेवा-भावना की सराहना की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय धरोहर डाकघर हमेशा से आमजनों की संवेदनाओं से जुड़ा रहा है. आज हम डाकघर को भूल गए हैं, उनकी सेवाओं के उपयोग को कम कर दिया है. परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाकघर को फिर से आमजन मानस के साथ जोड़ दिया है.

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी भेजा शुभकामना संदेश

भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी पीएम मोदी को शुभकामना संदेश भेजा. उन्होंने कहा कि महानगर के सभी बूथों से कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई भेजी है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है, जिसका डंका पूरे विश्व को सुनाई दे रहा है. उनकी कुशल दक्षता के कारण ही आज हम कोरोना जैसी महामारी पर लगभग विजय प्राप्त करने की ओर बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न सामग्री दी गई.

देश के लिए की खास व्यवस्था

डाक विभाग की ओर से पीएम मोदी को शुभकामना संदेश प्रेषित करने के लिए अलग से लेटर बॉक्स की व्यवस्था की गई है. वहीं आमजनों के लिए पोस्टकार्ड खरीदने हेतु अलग से विशेष काउंटर बनाया गया है. मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, राजेश शुक्ला, भरत सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//