Saraikela : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में सोमवार को सरायकेला स्थित परिसदन में भाजपा नेताओं की एक बैठक हुई. बैठक में बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में निकाय चुनाव को जीतने के उपायों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरे लहर को देखते हुए जनसेवा की खातिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का शुभारंभ किया गया है. उसे बूथ स्तर पर सफलतापूर्वक उतारने की आवश्यकता है, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से निडर होकर सरकार की विफलताओं को जनता के बीच लाने का आह्वान किया.
निडर होकर सरकार की विफलताओं को जनता के बीच लेकर जाएं भाजपा कार्यकर्ता : बाबूलाल मरांडी
Last Updated: Aug 30, 2021 12:00 AM (IST)