Search

 
 
 

झारखंड बंद कराने सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, रांची के विभिन्न चौक-चौराहों पर टायर जलाकर की नारेबाजी

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज के विरोध में आज बीजेपी ने झारखंड बंद बुलाया है, जिसका असर रांची सहित सभी जिलों सुबह से देखने को मिल रहा है.
 

Ranchi :  JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आहूत बीजेपी के झारखंड बंद का राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मिला-जुला असर रहा .

 

राजधानी की सड़कों पर सुबह से ही  बीजेपी नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जगह-जगह प्रदर्शन किया. चौक-चौराहों पर टायर व लकड़ी जला कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. रातू रोड, किशोरगंज चौक और हरमू चौक पर कार्यकर्ताओं ने लकड़ी और टायर जलाकर एक तरफ की सड़क को ब्लॉक कर दिया.

 

Uploaded Image

रातू रोड में बंद समर्थक सड़क पर उतरे

 

हरमू चौक पर कार्यकर्ता जेसीबी के ऊपर चढ़कर सरकार से इस्तीफा मांग रहे थे. वहीं किशोरगंज चौक पर भी टायर और लकड़ी जलाया. झाखंड बंद के कारण आम दिनों के मुकाबले सड़क पर गाड़ियां भी काफी कम देखने को मिलीं. 

 

Uploaded Image

किशोरगंज चौक पर सड़क पर प्रदर्शन करते बीजेपी कार्यकर्ता

 

 

Uploaded Image

टायर जलाकर विरोध जता रहे कार्यकर्ता

 

 

Uploaded Image

 मार्केट धुर्वा में कार्यकर्ता बंद कराने सड़क पर उतरे

 

 

Uploaded Image

कांके रोड में सीएमपीडीआई गेट के पास टायर जलाकर सड़क जाम किया

 

 

Uploaded Image

रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

 

Uploaded Image

न्यूक्लियस मॉल के पास बंद समर्थक टायर जलाकर कर रहे प्रदर्शन 

 

 

Uploaded Image

अरगोड़ा चौक पर बंद समर्थक सड़क पर बैठे 

 

 

Uploaded Image

न्यू मार्केट, रातू रोड

 

झारखंड बंद को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. शहर के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही