Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने की अपील

Ranchi : देशभर में आजादी के 75 साल पूरे होने पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. सरकार के निर्देशों के अनुसार बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने अंदाज में तिरंगा यात्रा निकाल रही है. हर घर में तिरंगा लगाया जा रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी युवा मोर्चा पिठोरिया मंडल के तत्वावधान में हर घर तिरंगा लगाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. वहीं महाराणा प्रताप चौक से पिठोरिया चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

युवाओं में उत्साह : युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रवण गोप

युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रवण गोप ने कहा कि 12 अगस्त को विभिन्न चौक चौराहे पर महापुरुषों की मूर्तियों का साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा. 13 से 14 अगस्त तह हर घर तिरंगा लगाया जाएगा. इस कार्यक्रम में युवाओं का काफी जोश देखने को मिल रहा है, आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

मौके पर रामप्रवेश नायक, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज राम, मंत्री सुरेश राम ,मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो, सह संयोजक सुरेंद्र गोप, विनोद रजक, उपाध्यक्ष बबलू मिश्रा, अर्जुन महतो, रणविजय नाथ शाहदेव, मंत्री दीपक दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रवण गोप , महामंत्री उदय कुमार, आईटी सेल के रामप्रसाद गोप, किसान मोर्चा के चेतन ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के रूपेश महतो, कार्यसमिति सदस्य रमेश उरांव, रतन लाल महतो, बाबूलाल साहू, विश्वनाथ महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा देवी, उषा देवी, सलखू महतो, पिठोरिया मंडल के कार्यकर्तागण एवं ग्रामीण मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/nitish-tejashwi-pair-returns-in-bihar-celebratory-atmosphere-in-jharkhand-rjd-office/">बिहार

में नीतीश- तेजस्वी की जोड़ी रिटर्न, झारखंड राजद कार्यालय में जश्न का माहौल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही