Search

 
 
 

भाजपा का 44वां स्थापना दिवस, पार्टी कार्यालयों में फहराया गया पार्टी का झंडा

 
Ranchi : भाजपा आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है. झारखंड में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर हरमू स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी का झंडा फहराया. इसके बाद उन्होंने प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-youth-hanged-in-domestic-dispute-body-sent-for-postmortem/">कोडरमा

: घरेलू विवाद में युवक ने लगायी फांसी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/bjp-sthapna-1_256.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" />

सभी जिलों और मंडल कार्यालयों में फहराया गया पार्टी का झंडा

सभी जिलों और मंडल कार्यालयों में भी पार्टी का झंडा फहराया गया और कार्यकर्ताओं ने पीएम का संबोधन सुना. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में भी पार्टी का झंडा लगाया. इस मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अंत्योदय के लक्ष्य लिए मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने का संकल्प ही हमारा मूल मंत्र रहा है. एक छोटे से पौधे को सींचकर भाजपा के विशाल वटवृक्ष का रूप देने में असंख्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं का त्याग,समर्पण व अथक परिश्रम रहा है. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/government-offices-will-remain-closed-today-2-day-state-mourning-declared/">आज

बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, 2 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही