Search

भाजपा का आरोप, ममता सरकार के संरक्षण में था शाहजहां, मजबूरी में किया गिरफ्तार, जेल में 5 स्टार सुविधा...

Kolkata : संदेशखाली हिंसा मामले में आरोपी शाहजहां शेख को पुलिस गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश किये जाते समय भी उसकी अकड़ गयी नहीं थी. शाहजहां की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने टीएमसी सरकार को घेरा है. बंगाल में पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा और संदेशखाली की महिलाओं के जोरदार आंदोलन ने बंगाल सरकार को घुटनों पर ला दिया. इस कारण ममता सरकार को मजबूरन शाहजहां शेख को गिरफ्तार करना पड़ा. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहां शेख मामले को  ममता सरकार स्वीकार ही नहीं कर रही थी  

सुकांत ने कहा, शाहजहां शेख मामले में पहले तो ममता सरकार स्वीकार ही नहीं कर रही थी कि ऐसा कुछ संदेशखाली में हुआ है भाजपा और संदेशखाली की माताओं-बहनों के आंदोलन की वजह से सरकार और ममता बनर्जी शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए विवश हुई. बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि यह गिरफ्तारी नहीं है...

जब तक वह केंद्रीय एजेंसियों की कस्टडी में नहीं जाता, तब तक न्याय नहीं मिलने वाला

यह ममता सरकार द्वारा आश्वासनपूर्ण गिरफ्तारी की गयी है कि है आपको जेल में कुछ नहीं होगा, पूरी पांच सितारा सुविधा मिलेगी, मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति मिलेगी. सुवेंदु ने शाहजहां शेख को छोटा दाऊद के विशेषण से नवाजते हुए कह कि जब तक वह केंद्रीय एजेंसियों की कस्टडी में नहीं जाता, तब तक न्याय नहीं मिलने वाला.

जेल में मेहमान-नवाजी के तहत रखा गया है

भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कहा कि यह कहा जा सकता है कि गिरफ्तारी से पहले वह ममता सरकार के संरक्षण में एक सुरक्षित घर में था. अब, उन्हें जेल में मेहमान-नवाजी के तहत रखा गया है.` बंगाल पुलिस ने ईडी और सीबीआई की गिरफ्तारी से बचाने के लिए गिरफ्तार किया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, आज टीएमसी किस बात पर इतरा रही है? जब भाजपा संदेशखाली की महिलाओं की आवाज़ बनी और कोर्ट ने बार-बार फटकार लगाई तब जाकर तृणमूल ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी कराई. यह सिर्फ आंखों का धोखा है. विधानसभा से लेकर हर जगह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी शाहजहां शेख को क्लीनचीट देते रहे हैं.

50 से ज्यादा दिन से फरार था टीएमसी नेता

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ द्वारा हमला कराये जाने के बाद से ही शाहजहां शेख फरार था. उस पर संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप था. कलकत्ता हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद बंगाल सरकार ने दावा किया था कि पुलिस सात दिन के अंदर शाहजहां को अपनी गिरफ्त में ले लेगी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp