Search

 
 
 

राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर भाजपा का हल्ला बोल, अमित मालवीय ने कहा, यह राजनीतिक अवसरवाद है, एजेंडा है...

 
New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुरुवार को मणिपुर दौरे पर रवाना हुए. इसे लेकर भाजपा राहुल पर हमलावर हो गयी है. भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी के दौरे को राजनीतिक स्टंट करार दिया है. भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर हल्ला बोलते हुए मणिपुर में उनकी सरकार(कांग्रेस) के कार्यकाल की याद दिलायी है.                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के यहां क्लिक करें

कांग्रेस के शासनकाल में 9 युवकों को गोली मारी गयी थी

अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब मणिपुर में 2015-17 के बीच कांग्रेस के सीएम ओकरम थे. उनकी सरकार ने तीन बिल पास किये थे. अमित मालवीय ने दावा किया कि उस वक्त पास किये गये बिलों को स्थानीय लोगों ने एंटी ट्राइबल कहा था. इसे मैतई समुदाय की एक साजिश करार दिया था. अमित मालवीय ने आगे कहा कि उस वक्त नौ युवकों को गोली मारी गयी थी. गुस्साये लोगों ने दो साल तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया था. राहुल गांधी ने तब मणिपुर का दौरा नहीं किया था. राहुल ने चूड़ाचांदपुर का दौरा नहीं किया था.

राहुल गांधी कोई शांति के मसीहा नहीं हैं

मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी कोई शांति के मसीहा नहीं हैं. वह राजनीतिक अवसरवादी हैं जो सिर्फ माहौल को गर्म बनाये रखना चाहते हैं. आरोप लगाया कि उनका मणिपुर दौरा लोगों के लिए बल्कि अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए है. जान लें कि पूर्व सांसद राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर रवाना हुए हैं. यहां वह राहत शिविरों में लोगों से मुलाकात करेंगे साथ ही स्थानीय संगठनों से भी मिलेंगे. मणिपुर में मई में हिंसा की शुरुआत हुई थी, उसके बाद कांग्रेस नेता का यह पहला दौरा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही