Search

 
 
 

साइलेंट पीरियड में भी भाजपा कर रही है प्रचारः झामुमो

 
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर आरोप लगाया. कहा कि बुधवार को मतदान है और अभी साइलेंट पीरियड है. किंतु भारतीय जनता पार्टी भ्रम पैदा करने का कार्य कर रही है. बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइलेंट पीरियड के दौरान भी कई वीडियो चल रहे हैं. देखा जाये तो ये पोस्ट भी आचार सहिता का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है और एक शिकायती पत्र लिखा गया है. सुप्रियो ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमारी शिकायत पर कोई फैसला दिया है. इन शिकायतों को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है. कई शिकायतें अब तक दर्ज करा चुके हैं. भाजपा नेता सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल में प्रचार कर रहे हैं, जो साइलेंट पीरियड्स की अवहेलना है. मुख्य चुनाव आयोग से मांग किया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करे. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-ncp-sharad-group-leader-anil-deshmukh-attacked-admitted-to-hospital-bjp-said-election-stunt/">महाराष्ट्र

: एनसीपी शरद गुट के नेता अनिल देशमुख पर हमला, अस्पताल में भर्ती, भाजपा ने कहा, चुनावी स्टंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही