Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा के हुए कैप्‍टन अमर‍िंदर सिंह, पंजाब लोक कांग्रेस का भी हुआ व‍िलय

Punjab : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय हो गया. दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने भाजपा की सदस्यता स्लिप और पटका पहनाकर कैप्टन को पार्टी में शामिल किया. कैप्टन के साथ उनके आधा दर्जन से ज्यादा पुराने साथी भी भाजपा में शामिल हो गए. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू भी मौजूद रहे. इससे पहले उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर नई सियासी दल बनाया था. कैप्टन की पत्नी परनीत कौर इस समय पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं. वह अभी कांग्रेस में ही रहेंगी. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/clear-the-way-for-opening-of-skill-university-and-azim-premji-university-in-jharkhand/">झारखंड

में स्किल यूनिवर्सिटी और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी खुलने का रास्ता साफ
[caption id="attachment_423831" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/4-35.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाजपा के हुए कैप्‍टन अमर‍िंदर सिंह[/caption]

कांग्रेस से अलग होकर बनाई थी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी

बीते विधानसभा चुनाव में कैप्टन ने कांग्रेस से किनारा कर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन कर पंजाब में भाजपा के साथ गठबंधन किया था. उस समय उनके बेटे रणइंद्र सिंह ने ही भाजपा के साथ तालमेल कर टिकटों की बंटवारे में अहम भूमिका अदा की थी, लेकिन पंजाब में आप की आंधी में कैप्टन की पार्टी उड़ गई और भाजपा हाशिये पर चली गई. पंजाब में भाजपा जगह बनाने में जुटी है. इसको लेकर पार्टी को एक मजबूत सिख चेहरे की तलाश थी. अमरिंदर स‍िंह एक मजबूत चेहरा हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके अच्छे व्यक्तिगत संबंध भी हैं. हालांक‍ि भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी क्या भूमिका रहेगी, इस पर संशय है. भाजपा 75 से ऊपर के नेताओं को टिकट नहीं देती है और कैप्टन इस समय 80 साल के हैं. ऐसे में कैप्टन की डगर थोड़ी मुश्किल हो सकती है. हालांकि बेटी जय इंदर कौर उनका राजनीतिक काम संभालती हैं. कयास लगाया जा रहा है क‍ि भाजपा में उनकी बेटी को भी कोई महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है. इसे भी पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/sisters-and-daughters-are-being-robbed-in-the-state-and-the-government-is-silent-bjp/">राज्य

में बहन-बेटियों की आबरू लूटी जा रही और सरकार है मौन- भाजपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही