Search

 
 
 

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम, विधानसभा चुनाव पर होगा मंथन

 
New Delhi ; भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार शाम को बैठक होगी जिसमें आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर चर्चा की जायेगी. सूत्रों ने बताया कि सीईसी के सदस्य इस बैठक में चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे, जमीनी रिपोर्ट साझा करेंगे और उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

       नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करे

पांच राज्यों के चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण

सीईसी में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी शामिल हैं. सीईसी की बैठक आयोजित करने का पार्टी का निर्णय आम तौर पर चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही होता है. ऐसे में अभी इस बैठक का आयोजन इस बात को रेखांकित करता है कि पांच राज्यों के चुनाव भाजपा के लिए कितना महत्व रखते हैं. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य विधानसभा चुनावों का यह अंतिम दौर होगा.

चुनाव प्रचार अभियान में केंद्रीय नेतृत्व की अधिक भागीदारी संभव

सूत्रों ने कहा कि बैठक बुलाया जाना इस बात का भी संकेत है कि राज्यों के चुनाव प्रचार अभियान में केंद्रीय नेतृत्व की अधिक भागीदारी हो सकती है. पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने की उम्मीद है. भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है और राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है जबकि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही