Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा का आरोप, PM मोदी को बदनाम करने कांग्रेस ने बनायी टूलकिट, कांग्रेस ने फर्जी करार दिया, कहा केस करेंगे

Advertisement
Advertisement

NewDelhi : भाजपा ने मंगलवार को कोरोना संकट को लेकर कांग्रेस  पर हल्ला बोला. पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कर कांग्रेस को गिद्ध तक करार दिया.  आरोप लगाया कि वह इस संकट काल में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है. कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की छवि को बदनाम करने के लिए टूलकिट बनायी है. दावा किया कि कांग्रेस ने महामारी के समय ऐसे ही टूलकिट के जरिए सरकार को घेरने के लिए विभिन्न माध्यमों से देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की.

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने महामारी का इस्तेमाल प्रधानमंत्री मोदी की छवि धूमिल करने के मौके के रूप में किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोरोना के नये स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन का नाम देने का निर्देश दिया गया.  विदेश पत्रकारों की मदद से भारत को बदनाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गयी.

कांग्रेस  जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करायेगी.

 हालांकि, कांग्रेस ने जवाबी हमला करते हुए इस टूलकिट को फर्जी करार दिया. पार्टी के राजीव गौड़ा ने कहा कि कांग्रेस  जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करायेगी. पात्रा का कहना था कि  कोरोना का जो नया स्ट्रेन आया है और उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारतीय स्ट्रेन कहने से मना कर दिया है,  लेकिन कांग्रेस इसे इंडियन स्ट्रेन और उससे भी आगे बढ़कर मोदी स्ट्रेन  के नाम से प्रसारित करने में लगी है.

उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुखद है. कहीं न कहीं देश को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने के लिए एक वायरस को भारत के नाम, प्रधानमंत्री के नाम पर प्रतिपादित करने की चेष्टा है.  मुझे लगता है यह कांग्रेस पार्टी के असली चेहरे को दर्शाता है.

सब कुछ एक डिजायन के तहत हो रहा है

संबित पात्रा ने कहा कि आज वह दस्तावेज उनके हाथ आया है जिसके सहारे राहुल गांधी रोज सुबह उठकर रोज ट्वीट करते थे. उन्होंने दावा किया, इस टूलकिट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को बार बार पत्र लिखें. आपने देखा होगा, कभी सोनिया जी चिट्ठी लिख रही हैं कभी कोई और लिख रहा है. ये सब ऐसे ही नहीं हो रहा है. सब कुछ एक डिजायन के तहत हो रहा है, जिसका ब्योरा इस टूलकिट में है.  

कांग्रेस की गिद्धों की राजनीति उजागर हो गयी है

कहा कि राहुल गांधी जो ट्वीट करते हैं, आज उसका स्रोत सामने आया है. उन्होंने कहा, वेंटिलेटर्स, टीकों कोविड प्रबंधन को लेकर जो नकारात्मक राजनीति आप फैलाते हैं, आज उसका स्रोत हमारे पास है.  बहुत दुख के साथ हमें यह कहना पड़ रहा है कि यह जो कांग्रेस की गिद्धों की राजनीति है आज वह संपूर्ण रूप से उजागर हो गई है. हमें सोनिया जी से और राहुल जी से जवाब चाहिए.

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि इस टूलकिट के जरिए पीएम केयर्स के वेटिलेटर्स पर सवाल उठाने और सेंट्रल विस्टा परियोजना को मोदी के निजी घर और मह के रूप में प्रचारित करने का जिक्र किया गया है.   उन्होंने कहा, यहां तक कि कुंभ को सुप्रर स्प्रेडर के रूप में प्रचारित करने की बात की गयी है.  ईद और कुंभ की तुलना कर धर्म को बदनाम करने की कोशिश कांग्रेस ने की है. आप कुंभ को बदनाम करिए और ईद के विषय में कुछ मत कहिए. इस प्रकार की सोच भी हो सकती है क्या किसी की.

क्या होता है टूलकिट

टूलकिट एक प्रकार का दस्तावेज होता है जिसमें अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए बिंदुवार मुद्दे होते हैं. अपने अभियान को धार देने के लिए इन्हीं मुद्दों पर विरोधियों को घेरने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाता है.  हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान भी एक टूलकिट सामने आया था जिसकी काफी चर्चा भी हुई थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही