Search

 
 
 

आम आदमी पार्टी की छवि को खराब करने भाजपा की साजिश बेनकाब : सौरभ

 
Ranchi : आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी द्वारा प्रायोजित तथाकथित शराब घोटाला हवा हवाई निकला. कोर्ट के ऑर्डर के बाद पूरी दुनिया को पता चल गया पीएम मोदी के कहने पर ईडी ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की गहरी साजिश रची थी, जो बेनकाब हो गई. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव  ने कहा कि पिछले 1 साल से भाजपा नेता एवं प्रवक्ता विभिन्न मंचों से यह कहते आ रहे हैं कि नई शराब नीति के तहत आम आदमी पार्टी ने 100 करोड़ का शराब घोटाला किया है. भाजपा द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि इस पैसे को आम आदमी पार्टी ने गोवा के चुनाव प्रचार में खर्च किया है, जिसके चलते ईडी और सीबीआई ने राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया. शराब घोटाले का पूरा प्रकरण जब कोर्ट पहुंचा और वहां ईडी और सीबीआई एक रुपए का भी भ्रष्टाचार का सबूत पेश नहीं कर पाई, तो कोर्ट ने 6 मई को राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को बेल दे दिया. ED और CBI ने कोर्ट को बताया कि कि आम आदमी पार्टी ने गोवा के विधानसभा चुनाव में 19 लाख रुपए मात्र खर्च किए थे. कोर्ट को ED और CBI 30 करोड़ के साक्ष्य नहीं दे पाए तथाकथित शराब घोटाला फर्जी निकला.

ईडी ने क्षमा पत्र जारी किया

उन्होंने कहा भाजपा द्वारा लगाए गए हर तरह के आरोप निराधार हैं, जिसका ताजा उदाहरण है कि ईडी ने अभी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह का नाम हटा दिया है. ईडी ने क्षमा पत्र जारी करते हुए कहा कि राहुल सिंह की जगह हमने संजय सिंह नाम गलती से डाल दिया था. इसे भी पढ़ें – रॉकमैन">https://lagatar.in/rockman-premier-league-challengers-and-blasters-won-their-matches/">रॉकमैन

प्रीमियर लीग : चैलेंजर्स और ब्लास्टर्स ने जीते अपने मुकाबले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही