Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के वार पर भाजपा का पलटवार : रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से पूछा, बेल पर क्यों बाहर हैं…

NewDelhi : क्या आपकी पार्टी(कांग्रेस) में लोकतंत्र है? आपकी पार्टी में अच्छे नेता हैं लेकिन सिर्फ सोनिया जी और राहुल का ही चलता रहता है. अगर जनता आपको वोट नहीं देती, तो इसका ठीकरा आप लोकतंत्र पर क्यों फोड़ते हैं? कांग्रेस का लोकतंत्र, भ्रष्टाचारतंत्र था. आज मोदी जी की नेतृत्व में सत्ता के गलियारों में बिचौलियों के लिए दरवाजे बंद हैं. डिफेंस डील में कोई कट नहीं लगता. कांग्रेस और उनका भ्रष्टाचारी तंत्र इससे परेशान है. इसी की व्यथा राहुल गांधी की बातचीत में दिखती है. भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने आज यह कहते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर हल्ला बोला. इसे भी पढ़ें : महंगाई">https://lagatar.in/congress-march-against-inflation-rahul-gandhis-allegation-mps-were-beaten-up-priyanka-gandhi-in-custody/">महंगाई

के खिलाफ कांग्रेस का मार्च, राहुल गांधी का आरोप, सांसदों को पीटा गया, प्रियंका गांधी हिरासत में

राहुल गांधी कहते हैं कि वह झूठ नहीं बोलते...

नेशनल हेराल्ड को लेकर रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि वह झूठ नहीं बोलते, तो वे बतायें कि वो बेल पर क्यों हैं. नेशनल हेराल्ड अखबार किसी कारण से नहीं चल पाया. कहा कि अखबार पर 80 करोड़ रुपये से ऊपर की देनदारी थी. 2010 में एसोसिएटेड जनरल ने इसका पूरा शेयर यंग इंडिया को दे दिया. इसी यंग इंडिया में 38% हिस्सेदारी सोनिया गांधी और 38% हिस्सेदारी राहुल गांधी की थी. इन्होंने सिर्फ 50 लाख रुपये नेशनल हेराल्ड को दिये और कांग्रेस ने 80 करोड़ रुपये का लोन माफ कर दिया. आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड की लगभग 5000 करोड़ रुपये की संपत्ति इस फैमली कंट्रोल ट्रस्ट के नाम लायी गयी.

वित्त मंत्री को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है

बता दें कि कांग्रेस आज शुक्रवार को देशभर में महंगाई. बेरोजगारी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. राहुल गांधी ने इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार पर हल्ला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री(सीतारमन) को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है. उन्होंने स्टार्टअप का मजाक उड़ाया. राहुल की पीसी के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी की खिंचाई की. इसे भी पढ़ें : महंगाई,">https://lagatar.in/congresss-black-friday-on-inflation-unemployment-congress-mps-wearing-black-clothes-marched-police-stopped-rahul-gandhi-in-custody/">महंगाई,

बेरोजगारी पर कांग्रेस का Black Friday, काले कपड़े पहन कांग्रेसी सांसदों ने मार्च निकाला, पुलिस ने रोका, राहुल गांधी हिरासत में

क्या राहुल गांधी को सही जानकारी मिलती है?

राहुल गांधी के आरोपों पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, आज मुझे बहुत दुख हुआ उन्होंने स्टार्टअप का मजाक उड़ाया है. श्री प्रसाद ने कहा कि क्या राहुल गांधी को सही जानकारी मिलती है? पूछा कि राहुल गांधी क्या आप यूनिकॉर्न का मतलब समझते हैं? क्या आपको पता है कि भारत का स्टार्टअप ईको सिस्टम आज दुनिया का तीसरे-चौथे नंबर का है? क्या उन्हें पता है कि भारत में आज 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं? बता दें कि आज सुबह राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि हिटलर ने भी चुनाव जीता था, वह भी चुनाव जीतता था. वह इसे कैसे जीतता था? जर्मनी के सभी संस्थानों पर उसका नियंत्रण था. मुझे पूरी व्यवस्था दो, फिर मैं आपको दिखाऊंगा कि चुनाव कैसे जीते जाते हैं wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही