Search

 
 
 

अधीर रंजन चौधरी के बयान के खिलाफ भाजपा का धरना

 
Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के दिये गये बयान के खिलाफ भाजपा ने राजभवन के सामने धरना दिया. इससे पहले महानगर और ग्रामीण भाजपा के कार्यकर्ता जुलूस के निकालकर राजभवन पहुंचे. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि चौधरी का बयान कांग्रेस पार्टी की आदिवासियों के प्रति घृणित मानसिकता को दर्शाती है. मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने न सिर्फ राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजित आदिवासी महिला का अपमान किया है, बल्कि देश के तमाम आदिवासी समाज एवं महिलाओं का अपमान किया है. महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रपति को इस तरह अपमानित करना कांग्रेस की मुल्यविहीन एवं संस्कार विहीन राजनीति का प्रतीक है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-minister-badals-name-missing-from-cms-foundation-stone-the-market-of-speculation-heats-up/">हजारीबाग:

सीएम के शिलान्यास शिलापट्ट से मंत्री बादल का नाम गायब, अटकलों का बाजार गर्म

सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए

धरना में गंगोत्री कुजूर, सुबोध सिंह गुड्डू,सत्यनारायण सिंह, वरुण साहू, बलराम सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र पटेल, नीरज सिंह, राकेश सिंह गुड्डू, रितांकर दत्ता, अनिता वर्मा, रोमित नारायण सिंह, रामलगन राम, अर्जुन मुंडा, मुनचुन राय, ललित ओझा, रमेश सिंह, सोनू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

अधीर रंजन और कांग्रेस सार्वजनिक तौर पर खेद प्रकट करे- सुदेश महतो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अधीर रंजन चौधरी के दिये बयान की आजसू चीफ सुदेश महतो ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शिष्टता और मर्यादा का महत्व होता है. आप कब, कहां, किस पर और किस मौके पर टिप्पणी कर रहे होते हैं, इसका ख्याल रखना ही चाहिए, लेकिन कांग्रेस नेता ने जो कुछ कहा, उससे देश स्तब्ध है. पहली बार आदिवासी महिला इस देश की राष्ट्रपति बनी हैं. सर्वोच्च संवैधानिक पद पर चुनीं गईं राष्ट्रपति का व्यक्तित्व और कृतित्व उच्च मानवीय गुणों से परिपूर्ण है. अधीर रंजन चौधरी और उनकी पार्टी कांग्रेस अपनी बातों को इधर-उधर मोड़ने की बजाय सार्वजनिक तौर पर खेद प्रकट करे. साथ ही वे आश्वस्त करें कि आगे वे इस तरह की हल्की बातें नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/ed-probes-stone-quarry-of-cms-press-advisor-abhishek-prasad/">सीएम

के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद की पत्थर खदान की ईडी ने की जांच
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही