Search

 
 
 

कोडरमा लोस से अन्नपूर्णा देवी व गांडेय विस उपचुनाव में भाजपा के दिलीप वर्मा ने भरा पर्चा

 
Giridih : कोडरमा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी व  गांडेय विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा को नामांकन पत्र सौपा. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कोडरमा विधायक नीरा यादव, जमुआ विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा, नागेंद्र महतो, लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे. [caption id="attachment_880800" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/dilip-verma.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी को नामांकन प्रत्र सौंपते दिलीप वर्मा[/caption] वहीं, गांडेय विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने गांडेय विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी को अपना नामांकन पत्र सौपा. मौके पर पार्टी के गिरिडीह जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, भगीरथ मंडल, एजाज अहमद सोनू आदि मौजूद रहे. इससे पूर्व अन्नपूर्णा देवी और दिलीप वर्मा अपने समर्थकों के साथ सर्कस मैदान पहुचे. यह भी पढ़ें : तुष्टिकरण">https://lagatar.in/congress-gang-which-is-spreading-the-poison-appeasement-wants-snatch-your-rights-give-them-special-community-pushkar-singh-dhami/">तुष्टिकरण

का जहर घोल रही कांग्रेसी गैंग, आपका अधिकार छीनकर विशेष समुदाय को देना चाहती है- पुष्कर सिंह धामी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही