Search

असम में बीजेपी का चुनावी दांव, पेट्रोल-डीजल 5 रुपये सस्ता, शराब पर भी ड्यूटी घटी

Guwahati : देश भर में आसमान छूती तेल की कीमतों के बीच चुनावी माहौल में असम सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सर्वानंद सोनेवाल सरकार ने आज राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच रुपये की कटौती कर दी है. साथ ही शराब पर  ड्यूटी 25 प्रतिशत घटा दी गयी है. पेट्रोल-डीजल की नयी दरें और टैक्स शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से लागू हो जायेंगे.  असम के वित्त मंत्री हेमंता विश्वासर्मा ने शुक्रवार को राज्य  विधानसभा में नयी दरों की घोषणा की. असम में मार्च-अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसे भी पढ़ें- Phone">https://lagatar.in/phone-pay-has-been-in-the-first-place-for-the-second-month-in-a-row-whatsapp-off-top-20/26477/">Phone

Pay लगातार दूसरे महीने रहा पहले स्थान पर, WhatsApp टॉप 20 से बाहर

पिछले साल कोरोना के नाम पर बढ़ाये थे तेल के दाम

गौरतलब है कि सोनेवाल सरकार ने पिछले साल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की रिकॉर्ड गिरावट के बावजूद कोरोना के नाम पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ायी थीं. 2020 के अप्रैल महीने में असम में पेट्रोल पर 5.85 पैसे और 5.43 पैसे की बढ़ोतरी की गयी थी. विरोधी दलों ने इस बढ़ोतरी का जमकर विरोध किया था.  वित्त मंत्री ने उस दौरान तेल की कीमतों को बढ़ाते हुए कहा था कि एक बार जब कोरोना खत्म हो जायेगा, तब फिर से कीमतों की समीक्षा की जायेगी. राज्य सरकार ने उस वक्त राजस्व घाटे का हवाला देते हुए कीमतों को बढ़ाने का कारण बताया था. इसे भी देखें-

चुनाव के मद्देनजर बीजेपी नेताओं का असम दौरा जारी

असम में चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में कुछ दिन पहले ही एक लाख से अधिक भूमिहीन मूल निवासियों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र दिये थे. इस मौके पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि असम की हमारी सरकार ने आपके जीवन के बहुत बड़ी चिंता दूर करने का काम किया है. इसके कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने दो बड़े अस्पतालों समेत कई प्रोजेक्ट असम को सौंपे थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//