Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा की झूठ की फैक्ट्री चलने वाली नहीं हैः मंत्री मिथिलेश

Garhwa: झामुमो चिनियां प्रखंड इकाई के तत्वावधान में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप जलाकर किया. मौके पर रवि प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया. मंत्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया. मंत्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा दोमुंहा सांप है. यह दोनों तरफ से डंसती है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना रोकने के लिए भाजपा के लोग कोर्ट में केस किये हैं. वहीं दूसरी ओर भाजपा गो-गो दीदी योजना चलाने की घोषणा कर राज्य की महिलाओं के साथ छल कर रही है. उन्होंने कहा कि सभी लोग आगामी विधासभा चुनाव में भाजपा को गो-गो ही कर दें. मंत्री ने कहा कि उन्होंने तीन साल में जितना विकास कार्य किया है वह पिछले 30 वर्षों पर भी भारी है. उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें 10 साल मौका दिया वे चेक स्लीप पर ही विधायक मद की सारी राशि खा गये. जिन पिता-पुत्र को जनता ने 30 साल मौका दिया आज वे परिवर्तन रथ चला रहे हैं, ऐसे लोगों को जनता के बीच जाने में शर्म भी नहीं आती है. मंत्री ने कहा कि वोट ठगने वाले ऐसे लोगों और उनके दलालों से सावधान रहें. क्षेत्र का विकास करने वाले मिथिलेश ठाकुर को आगामी विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 50 हजार से अधिक मतों से जीताकर विधानसभा भेंजे. ठाकुर ने कहा कि झूठ की फैक्ट्री अब चलने वाला नहीं है. मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष चैतु सिंह खरवार, जिपस बनारसी सिंह, फरीद खां आदि ने विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, मो. फारूक, गंगेश्वर सिंह, मंगरू सिंह, सागर यादव, रामवृक्ष सिंह, बेलाल अंसारी, चंदू कोरवा, सुनैना देवी, बिकेंद्र कोरवा, सुगनी देवी, टुनी साव, रामनाथ तूरी, भुखन कोरवा, बंधु राम, नौशाद मंसूरी, पहलवान सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - हिंदू">https://lagatar.in/hindu-society-will-remain-safe-only-when-it-unites-by-removing-caste-language-and-regional-disputes-mohan-bhagwat/">हिंदू

समाज जाति, भाषा, क्षेत्रीय विवाद दूर कर एकजुट होगा,  तभी सुरक्षित रहेगा : मोहन भागवत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही