Search

 
 
 

भाजपा के पंच प्रण करेंगे साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों के सपने साकारः बाबूलाल

 
Ranchi: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा के पंच प्रण साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों के सपने साकार करेंगे. उन्होंने योजनाओं का गिनाते हुए कहा कि गोगो दीदी योजना के तहत झारखंड की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2,100 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी. लक्ष्मी जोहार योजना के तहत सभी घरों में 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा. घर साकार योजना के तहत 21 लाख परिवारों को पक्का आवास मिलेगा. साथ ही सभी परिवारों को घर निर्माण के लिए मुफ्त बालू उपलब्ध कराया जाएगा. सुनिश्चित रोजगार गारंटी योजना के तहत युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख स्वरोजगार, 2.87 लाख खाली सरकारी पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती की जाएगी. पहली कैबिनेट बैठक में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे नवंबर 2025 तक 1.5 लाख भर्तियां पूरी की जाएगी. युवा साथी भत्ता के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर पास युवा साथियों को 2 वर्षों की अवधि के लिए प्रत्येक माह 2 हजार रुपए दिए जाएंगे. इसे भी पढ़ें -IAS">https://lagatar.in/shortage-of-54-officers-in-ias-cadre-chief-secretary-will-retire-on-31st/">IAS

कैडर में 54 अफसरों की कमी, 31 को रिटायर हो जाएंगे चीफ सेक्रेट्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही