Search

 
 
 

धरती आबा की जन्मस्थली उलिहातू से भाजपा की पदयात्रा शुरू, 15 नवंबर को रांची में श्रद्धांजलि

Ranchi :  पदयात्रा का उद्देश्य उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान, विचारों और जनजातीय समाज के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है. इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है. राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा इस बार 11 से 18 नवंबर तक देश के आदिवासी बहुल संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है.
 
पदयात्रा

Ranchi :  धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती सह राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से शुक्रवार को उलिहातू स्थित बिरसा ओड़ा (बिरसा का घर) से पदयात्रा निकाली गई. यह पदयात्रा सोयको होते हुए शाम तक खूंटी पहुंचेगी. पद यात्रा में शामिल नेता, कार्यकर्ता खूंटी में  रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद 14 नवंबर को खूंटी से रवाना होकर पदयात्रा रांची पहुंचेगी. यहां रात्रि विश्राम के बाद 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.


पदयात्रा का उद्देश्य उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान, विचारों और जनजातीय समाज के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है. इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है. राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा इस बार 11 से 18 नवंबर तक देश के आदिवासी बहुल संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है.

 

पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा, झारखंड एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र बड़ाईक, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन, समीर उरांव, आरती कुजूर, पवन साय, जगन्नाथ मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, जिला भाजपा अजजा मोर्चा अध्यक्ष संजय मुंडा, खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी, अड़की के अनुप साहू, रीता मुंडा और रूपेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

 

Uploaded Image


भाजपा ने ही झारखंड के शहीदों को दिया सम्मान : नीलकंठ सिंह मुंडा

इस मौके पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि देश की आजादी के 79 साल बाद भी लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने झारखंड के वीर शहीदों को उचित सम्मान नहीं दिया. भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी और गया मुंडा जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जल, जंगल, जमीन, अपने हक-अधिकार और आजादी के लिए संघर्ष किया.  लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे. उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद जनजातीय समाज के महापुरुषों और शहीदों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की पहल हुई. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर जनजातीय वीरों के संघर्ष और बलिदान को याद कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही