Search

 
 
 

जमशेदपुर: जादूगोड़ा में 1 दिसंबर को भाजपा का आभार सम्मेलन

 
Jamshedpur: यूसिल कॉलोनी जादूगोड़ा स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय स्कूल मैदान में घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए 1 दिसंबर को आभार सम्मेलन बुलाई है. जिसे लेकर भव्य तैयार की जा रही है. इस सम्मेलन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि होंगे. सम्मेलन में चंपाई घाटशिला विधानसभा के आठ मंडल, जिला कमेटी, बूथ कमेटी व चुनाव संयोजक समेत क्षेत्र के मतदाताओ से सीधा संवाद करेंगे. करीबन एक लाख मतदाता आभार सम्मेलन में शिरकत करेंगे. उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नेता विक्रम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में चुनाव में 75,287 मतदाताओं ने अपना मत देकर उन्हें जो आशीर्वाद व प्यार दिया उनके प्रति आभार जताने के लिए कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. इस सम्मेलन में घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन मतदाताओं समेत कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. वहीं जीत में कमी समेत अन्य पहलुओं पर चर्चा के बाद आगामी चुनाव को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार होगी. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-high-court-refuses-to-ban-iskcons-activities-in-bangladesh/">बांग्लादेश

हाईकोर्ट का बांग्लादेश में इस्कॉन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने से इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही