Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा की ऐतिहासिक आदिवासी महारैली 5 जून को रांची में, जेपी नड्डा होंगे शामिल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भाजपा की ऐतिहासिक आदिवासी महारैली आगामी 5 जून को रांची में होगी. रैली को सफल बनाने को लेकर बुधवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई. बैठक में आदिवासी महारैली को लेकर योजना बनाई गई. बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, रांची महानगर एवं ग्रामीण के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि 5 जून को रांची में विशाल आदिवासी महारैली होगी. झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि इस महारैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्य रूप से शामिल होंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने -अपने गांव-पंचायत में बैठक कर अरवा चावल देकर सभी को आमंत्रित करें.

दोनों हाथों से झारखंड को लूट रहे झामुमो के नेता - बाबूलाल

इस दौरान उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया. कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जल,जंगल और जमीन एवं सीएनटी-एसपीटी के नाम पर आदिवासियों को बरगलाकर सत्ता हासिल किया, लेकिन आज हेमंत सरकार में सत्ता में बैठे हुए लोग एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता दोनों हाथों से झारखंड को लूटने का काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी के नाम पर राजनीति कर सत्ता प्राप्त किया. लेकिन आज एक भी आदिवासी उनके इर्द-गिर्द नहीं है. उन्होंने कहा कि आदिवासी के नाम पर हेमंत सोरेन ने सिर्फ अपने परिवार व सगे-संबंधी को फायदा पहुंचाया है. इसे भी पढ़ें –हंगामे">https://lagatar.in/after-the-uproar-ranchi-university-changed-the-exam-date-of-ma-semester-4/">हंगामे

के बाद रांची विश्वविद्यालय ने एमए सेमेस्टर चार की परीक्षा तिथि में किया बदलाव

एक भी आदिवासी युवा को न माइंस मिला है ना कोई ठेकेदारी

बाबूलाल मरांडी ने कहा, हेमंत सरकार में एक भी आदिवासी युवा को न माइंस मिला है ना कोई ठेकेदारी. ये दोनों ही काम राज्य में बिचौलियों कर रहे हैं. इस सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासी बच्चियों एवं महिलाओं का दुष्कर्म हुआ है, जिसने राज्य को शर्मसार किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आदिवासी महारैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर बैठक करने की अपील की.

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं मेयर आशा लकड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष गांगोत्री कुजूर, मोर्चा प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, केके गुप्ता, मनीर उरांव, नकुल तिर्की, प्रेम बडाइक, अनु लकड़ा, भोगेन सोरेन, रवि मुंडा, अर्जुन मुंडा, रोशनी खलको, दीपक लोहरा, सुजाता कच्छप, सविता लिंडा, प्रभु दयाल बड़ाइक, प्रदीप टोप्पो, अशोक मुंडा, अजय कश्यप, नूतन पहान, रीता मुंडा, शांति टोप्पो, प्रदीप लकड़ा, अजय कच्छप, बिरसा मिंज, अशोक मुंडा, विजय तिर्की, पंचम तिर्की, सुनीता तिर्की सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – BIG">https://lagatar.in/ed-reached-harmu-residence-regarding-prem-prakash-will-questioned/">BIG

BREAKING : प्रेम प्रकाश को लेकर हरमू स्थित आवास पहुंची ईडी टीम, होगी पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही