Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

11 अप्रैल को हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल

  • प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव में लोगों को लाने गांवों-कस्बों में भाजपा कर रही कूच
  • घेराव में लोगों को लाने के लिए सांसद ने गोड्डा से खुलवा दी स्पेशल ट्रेन
  • भाजपा नेता ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लोगों से मांग रहे समर्थन
  • घेराव कार्यक्रम का लोगो बन गया है भाजपा नेताओं प्रोफाइल फोटो
Ranchiभाजपा ने 11 अप्रैल को हेमंत सरकार को जबरदस्त तरीके से घेरने का प्लान बनाया है. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आहूत प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए भाजपा ने गांवों और कस्बों का रुख कर लिया है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से लेकर पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्ट भवन लाने का टास्क दिया गया है. इसके लिए बैठकें और जनसंपर्क अभियान चल रहा है. प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया सेल ने भी सोशल मीडिया पर हेमंत सरकार के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. पार्टी के आह्वान पर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश के नेताओं ,कार्यकर्ताओं ने अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप, ट्विटर सहित अन्य प्लेटफार्म पर घेराव कार्यक्रम के पोस्टर को प्रोफाइल फोटो के रूप में लगाया है.

सोशल मीडिया में मांग रहे समर्थन

भाजपा के सभी बड़े नेता अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये लोगों से घेराव में समर्थन मांग रहे हैं. बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और समेत अन्य नेताओं और सांसदों विधायकों ने लोगों से घेराव में पहुंचने के अपील की है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शनिवार को रातू के झगराटांड और ठाकुरगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और जनसंपर्क कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रोजेक्ट भवन पहुंचने की अपील की. विधायक सीपी सिंह ने रांची महानगर कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को घेराव में लाने का टास्क दिया.

10 को गोड्डा से रांची के लिए खुलेगी स्पेशल ट्रेन

सांसद निशिकांत दुबे की पहल पर गोड्डा से रांची के लिए स्पेशल ट्रेन भी खुल रही है. यह स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल को दोपहर 2.45 में गोड्डा से खुलेगी. सभी स्टेशनों पर रुकते हुए यह 11 अप्रैल को सुबह 3 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचेंग. गोड्डा, दुमका,देवघर के भाजपा ज़िला अध्यक्षों को इसके लिए को-ऑर्डिनेट करने का निर्देश दिया गया है. घेराव में प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी इसमें शामिल होंगे। वे 9 अप्रैल को तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-rjd-submits-claim-on-four-seats-in-lok-sabha-elections/">झारखंड

राजद ने लोकसभा चुनाव में चार सीटों पर पेश की दावेदारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही