Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में भाजपा के झारखंड प्रभारी का आगमन 9 को, भाजपाइयों में उत्साह

Garhwa : भाजपा के झारखंड प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई 9 जनवरी को गढ़वा आयेंगे. उनके आगमन को लेकर भाजपा जिला कमेटी ने बैठक की. कहा गया कि उनके आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह बना हुआ है. भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने बताया कि डॉ बाजपेई के कार्यक्रम से जिला संगठन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में मजबूती आयेगी. अगले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी शक्ति के साथ मैदान में उतरेगी. डॉ बाजपेई के अनुभव का लाभ गढ़वा जिला संगठन एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिलेगा.

उत्सव गार्डन नवादा मोड़ में 11 बजे से होगी बैठक

जिला महामंत्री संतोष दुबे ने बताया कि उक्त बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश के नेता, जिला के पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री भाग लेंगे. बैठक उत्सव गार्डन नवादा मोड़ में 11 बजे से प्रारंभ होगी. गढ़वा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक के साथ ही एक बूथ पर कमेटी के साथ भी बैठक करेंगे. रात्रि में विश्राम यहीं करेंगे. मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – एशियाई">https://lagatar.in/asian-indoor-athletics-championship-ranchis-sapna-kumari-selected-in-indian-team/">एशियाई

इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : रांची की सपना कुमारी का भारतीय टीम में चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही