Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में शुरू हुआ भाजपा का आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम, एक करोड़ जमा करेगी पार्टी

Hazaribagh : भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि संग्रह करने के लिए हजारीबाग में तैयारी पूरी कर ली. दो जून से इसकी विधिवत शुरुआत की गई. हजारीबाग से एक करोड़ रुपए संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए हजारीबाग में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद, हरीश श्रीवास्तव और हजारीबाग जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह को जिम्मेवारी सौंपी गई है. ₹1000 का कूपन निधि संग्रह करने के लिए बनाया गया है. अगर किसी को इच्छा है कि वह अधिक पैसे दें तो चेक के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं. एक हजार रुपए का रसीद वह अपने परिवार के अन्य लोगों के नाम पर भी कटवा सकता है. भाजपा आजीवन सहयोग निधि पूरे देशभर में चला रहा है और उसी क्रम में हजारीबाग में भी इसकी शुरुआत की गई. पूरे जून महीने तक यह अभियान चलेगा. इस पैसे को पार्टी अपने विभिन्न कार्यक्रम में उपयोग करती है. भैया अभिमन्यु प्रसाद ने कहा कि गांव स्तर तक वे लोग इस कार्यक्रम को ले जाएंगे. इसका उद्देश्य संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है. विवेकानंद सिंह ने कहा कि वे लोग पार्टी से मांग करेंगे कि इस पैसे से हजारीबाग में भाजपा का सुंदर कार्यालय भी बने. पूरे कार्यक्रम का संयोजक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी को बनाया गया है. उत्तरी छोटानागपुर की जिम्मेवारी संजीव अग्रवाल, दक्षिणी छोटानागपुर की संजीव विजयवर्गीय, पलामू की बिनोद सिंह और संथाल परगना की जिम्मेवारी गणेश तिवारी को दी गई है. इसे भी पढ़ें : पूछताछ">https://lagatar.in/in-interrogation-gangster-aman-sahu-revealed-many-secrets-had-entered-the-world-of-crime-in-the-year-2012/">पूछताछ

में गैंगस्टर अमन साहू ने उगले कई राज, साल 2012 में अपराध की दुनिया में रखा था कदम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही