Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डोमचांच में भाजपा की बैठक, बोले संजीव, प्रचंड बहुमत की सरकार बनानी है

Koderma : कोडरमा भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को डोमचांच स्थित वीपीएस बीएड कॉलेज में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने की. संचालन जिला उपाध्यक्ष शिवलाल सिंह ने किया. बैठक में प्रदेश से आए कार्यक्रम प्रभारी संजीव विजयवर्गीय, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव व कोडरमा जिला प्रभारी टुन्नु गोप शामिल हुए. नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि 15 दिनों के अंदर मंडल कार्यसमिति की बैठक करवाएं और केंद्र की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें. संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत देश तरक्की कर रहा है. 2024 में 400 प्लस के तहत अपना बूथ सबसे मजबूत, एक बूथ पचास यूथ के तहत कमेटी का निर्माण करना है. आने वाले समय में प्रचंड बहुमत की सरकार बनानी है. आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में भी स्पष्ट बहुमत की सरकार बनानी है.

मोदी के मन की बात अवश्य सुनें- डॉ नीरा यादव

डॉ नीरा यादव ने जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने -अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात अवश्य सुनें. उनकी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें. टुन्नु गोप ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि आप लोग 15 दिनों के अंदर अपने-अपने मंडलों में कार्यसमिति की बैठक करें. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रमेश हर्षधर ने भी अपने विचार रखे, कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जयप्रकाश राम, सुधीर सिंह, महेंद्र यादव, सुभाष मोदी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, आकाश वर्मा, मुकेश राम, नरेंद्र पाल, दिनेश सिंह, विजय यादव, जयशंकर प्रसाद, द्वारिका राणा, शशि भूषण चौधरी, रामदेव मोदी, सुरेंद्र यादव, सूरज प्रताप मेहता, राजेश सिंह, बालमुकुन्द सिंह, विनय मोदी, प्रभाकर लाल रावत, सुमित चन्द्रवंशी, पप्पू पांडेय, विजय राम, विक्रम सिंह परिमल, डॉ केपी चौधरी, संगीता सिन्हा, लीना देवी, मुनिया देवी, सोनी देवी, पूनम देवी, कार्तिक साव, भरत नारायण मेहता, देवेंद्र मेहता, मनोज साव, संजय कुमार गुप्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – अनशन">https://lagatar.in/state-presidents-health-deteriorated-during-fast-admitted-to-hospital/">अनशन

के दौरान प्रदेश अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही