Kolkata : पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद भाजपा बैकफुट पर है. उसे अपना कुनबा बचाये रखना मुश्किल हो रहा है. खबर आ रही है कि भाजपा के दिग्गज नेता मुकुल रॉय अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ ममता बनर्जी की शरण में वापस जा सकते हैं. जानकारी के अनुसार मुकुल रॉय आज शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात करेंगे. इस बैठक में अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रह सकते हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को मिली बड़ी जीत के बाद कई पुराने सहयोगी टीएमसी में वापस आना चाहते हैं. इसमें मुकुल रॉय का नाम सबसे ऊपर था. जानकारों के अनुसार मुकुल रॉय, भाजपा में शुभेंदु अधिकारी के बढ़ते कद से परेशान थे. यही वजह है कि वह घर वापसी करना चाहते हैं. मुकुल रॉय का नाम नारदा स्टिंग केस में भी आया था. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/m-modi-and-cm-yogi-adityanaths-meeting-ends-yogi-will-also-go-to-meet-jp-nadda/86618/">पीएम
मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात खत्म, जेपी नड्डा से मिलने जायेंगे योगी, राष्ट्रपति से भी मिलेंगे
की यूपी का किला बचाने की कवायद, अपना दल की अनुप्रिया के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास, जितिन प्रसाद को योगी कैबिनेट में मौका!
मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात खत्म, जेपी नड्डा से मिलने जायेंगे योगी, राष्ट्रपति से भी मिलेंगे
टीएमसी ने मुकुल रॉय को बाहर किया था
टीएमसी ने मुकुल रॉय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया था. बता दें कि टीएमसी में मुकुल रॉय कभी ममता बनर्जी के बाद दूसरे नंबर के नेता थे. मुकुल रॉय ने टीएमसी छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था. वे 1998 से ही बंगाल की राजनीति में हैं. मुकुल रॉय अपने करियर की शुरुआत में यूथ कांग्रेस में थे. उस समय ममता बनर्जी भी यूथ कांग्रेस में ही थीं. तभी से मुकुल और ममता राजनीतिक रूप से करीब आये. उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था. जान लें कि भाजपा ने सुभ्रांशु को टिकट दिया था, लेकिन वह चुनाव हार गये. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-attempt-to-save-fort-of-up-apna-dals-anupriya-is-expected-to-join-the-modi-cabinet/86593/">भाजपाकी यूपी का किला बचाने की कवायद, अपना दल की अनुप्रिया के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास, जितिन प्रसाद को योगी कैबिनेट में मौका!
Leave a Comment