Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मेनका गांधी, वरुण गांधी बाहर, बैठक सात नवंबर को

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : आज गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी. नयी कार्यकारिणी में मेनका गांधी और वरुण गांधी को शामिल नहीं किया जाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय है. बता दें कि विनय कटियार को भी जगह नहीं मिली है, यह जानना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया और बंगाल चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती को जगह दी गयी है. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल समेत 80 सदस्य शामिल हैं. इनके अलावा 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्य भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : आतंकवादियों">https://lagatar.in/bloody-game-of-terrorists-continues-today-two-teachers-were-killed-in-srinagar/">आतंकवादियों

का खूनी खेल जारी, आज श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या कर दी

309 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा हुई 

जान लें कि कुल मिलाकर 309 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा हुई है. इसमें पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, सभी राष्ट्रीय प्रवक्ता, सभी मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, सभी राज्यों के प्रभारी, सह प्रभारी, राज्यसभा और लोकसभा में मुख्य सचेतक, संसदीय कार्यालय सचिव शामिल हैं. नयी टीम में प्रधानमंत्री मोदी समेत 80 सदस्य एक्जीक्यूटिव मेंबर्स में शामिल हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिथुन चक्रवर्ती को एक्जीक्यूटिव मेंबर्स बनाया गया है. 13 सदस्यों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, राजस्थान की पू्र्व सीएम वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास भी शामिल हैं. वहीं, 7 सदस्यों को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जिनमें कैलाश विजयवर्गीय  शामिल है. इसे भी पढ़ें :  BJP">https://lagatar.in/announcement-of-bjps-national-working-committee-only-raghuvar-got-the-place-from-jharkhand-then-became-national-vice-president/">BJP

की राष्ट्रीय कार्यसमिति का ऐलान, झारखंड से सिर्फ रघुवर को मिली जगह, फिर बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

तेजस्वी सूर्या युवा मोर्चा के अध्यक्ष

कर्नाटक से आने वाले सांसद तेजस्वी सूर्या को एक बार फिर से भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.  तमिलनाडु की विधायक वनती श्रीनिवासन महिला मोर्चा की अध्यक्ष होंगी.  राजकुमार चहर को किसान मोर्चा, लाल सिंह आर्य को एससी मोर्चा, समीर ओरांव को एसटी मोर्चा और जमाल सिद्दीकी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : फोर्ब्स">https://lagatar.in/forbes-india-rich-list-2021-mukesh-ambani-number-one-for-14th-consecutive-year-adani-shiv-nadar-and-cyrus-poonawalla-also-in-the-list/">फोर्ब्स

इंडिया रिच लिस्ट 2021 : मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल नंबर वन, अडानी, शिव नाडर और सायरस पूनावाला भी लिस्ट में

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक सात नवंबर को  

खबर है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर को दिल्ली में होगी. जनवरी 2020 में जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी.  बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही