Search

 
 
 

एक सितंबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आयेंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, बैठकों में हिस्सा लेंगे

 
Ranchi : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया एक सितंबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आयेंगे. तीन दिन तक वे झारखंड के तीन जिलों में प्रवास करेंगे. यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी है.  उन्होंने बताया कि दिलीप सैकिया एक सितंबर की सुबह 11.30 बजे रांची प्रदेश कार्यालय पहुचेंगे. उनका तीन दिनों का सांगठनिक प्रवास निर्धारित है. इसे भी पढ़ें -रुपये">https://lagatar.in/agricultural-scientist-lokesh-his-associate-murdered-looting-money-three-arrested/">रुपये

लूटने के लिए हुई थी कृषि वैज्ञानिक लोकेश और उनके सहयोगी की हत्या, तीन गिरफ्तार

लोहरदगा, सिमडेगा और रांची में करेंगे बैठक

दिलीप सैकिया एक सितंबर को लोहरदगा के जिला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. फिर दो सितंबर को सिमडेगा में जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे. तीन सितंबर को वह रांची ग्रामीण जिला के कांके मंडल कार्यसमिति बैठक को संबोधित करने के बाद रांची ग्रामीण जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद वह रांची से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही