Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया टिप्स, कहा – मिलकर करें काम

Ranchi : अब बीजेपी ने संताल परगना में अपनी ताकत झोंक दी है. एक जून को संताल के राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होनी है. शनिवार को देवघर में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएस संतोष ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया. कहा कि बूथ पर मजबूती से कार्य करें, अपना बूथ मजबूत हो, हर घर संपर्क करें और हर मतदाता से विनती करें साथ ही हर मतदाता को मतदाता पर्ची पहुंचाने का काम करें. हर बूथ पर कम से कम तीन बैठक करें. साथ ही प्रवासी मतदाता को वोट देने के लिए अपने यहां बुलाने का काम करें. वोट प्रतिशत बढ़ाने का काम करें और पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्य को बताएं. इसे भी पढ़ें -परिवार">https://lagatar.in/the-head-of-the-family-should-not-lose-the-shame-of-his-eyes-priyanka-gandhi-hits-back-at-modis-bihar-speech/">परिवार

के मुखिया को आंखों की शर्म नहीं खोनी चाहिए : प्रियंका गांधी का मोदी के बिहार वाले भाषण पर पलटवार…

निशिकांत दुबे ने गोड्डा को दिया है विकास का नया आयामः बीडी शर्मा

मध्यप्रदेश के सांसद बीडी शर्मा ने कहा कि हर बूथ कैसे जीते इस पर काम करें. पीएम नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास व गरीब कल्याण के कार्यों का जिक्र करें, निशिकांत दुबे ने गोड्डा लोकसभा को विकास का नया आयाम दिया है. हम चुनाव विचार के बल पर जीतेंगे. विपक्ष के भ्रम जाल में नहीं फंसे और हर बूथ में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने की दिशा में काम करें और विपक्ष को करारा जवाब दें. कार्यकर्ता आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें. वहीं भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कहा कि चुनाव पार्टी लड़ रही है, मैं सिर्फ निमित्त मात्र हूं. 84 दिनों का चुनावी कैंपेन कार्यकर्ताओं के भरोसे पूरा हुआ है. अब बचा हुआ समय महत्वपूर्ण है.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में झारखंड बीजेपी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, विधायक नारायण दास, विधायक अमित मंडल, गोड्डा लोकसभा के सह संयोजक अशोक भगत, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, संजीवनी जजवाड़े, राजीव कुमार, दिलीप सिंह, सोनाधारी झा, रवि तिवारी, विश्वनाथ रामानी, पंकज भदौरिया, अधीर चंद्र भैया, राकेश नरौने, संजय राय, मिथिलेश सिंह, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -रात">https://lagatar.in/3-minors-who-were-stealing-from-a-shop-in-the-dark-of-night-got-burnt-in-fire-one-died/">रात

के अंधेरे में दुकान में चोरी कर रहे 3 नाबालिग आग में झुलसे, एक की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही