Search

गोड्डा से भाजपा के निशिकांत, पलामू से वीडी राम, चतरा से कालीचरण सिंह, कोडरमा से अन्नपूर्णा, जमशेदपुर से विद्युत, हजारीबाग से मनीष जीते

खूंटी से कांग्रेस के कालीचरण, लोहरदगा से सुखदेव भगत, सिंहभूम से झामुमो की जोबा माझी विजयी, दुमका से नलिन सोरेन आगे

गिरिडीह से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी जीते, घोषणा बाकी

Ranchi/Godda,  : लोकसभा चुनाव में झांरखंड की ज्यादातर सीटों की मतगणना पूरी हो गई है. गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दुबे, पलामू से वीडी राम, चतरा से कालीचरण सिंह, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो व हजारीबाग से  मनीष जायसवाल विजयी हुए हैं. जबकि गिरिडीह से भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी जीत गए हैं. वहीं, खूंटी से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा व लोहरदगा से सुखदेव भगत, जबकि  सिंहभूम से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी जोबा माझी की जीत हुई है. दुमका सीट पर नलिन सोरेन आगे चल रहे हैं. हालांकि कई सीटों पर प्रत्याशियों की जीत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. गोड्डा से निशिकांत दुबे ने लगातार चौथी बार जीत का परचम लहराया है. उन्होंने कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी प्रदीप यादव को 101813 वोट से हराया. निशिकांत दुबे  को 693140 मत मिली, जबकि प्रदीप यादव को 591327 मत मिले हैं. पलामू से भाजपा के वीडी राम ने राजद की ममता भुइयां को 288807 मतों से हराया. वीडी राम को 770362 मत, जबकि ममता भुइयां को 481555 मत मिले हैं. गिरिडीह से आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने झामुमो के मथुरा महतो को 80880 वोट से हराया. चंद्रप्रकाश को 451139 मत, जबकि मथुरा प्रसाद महतो को 370259 मत मिले हैं. वहीं, निर्दलीय जयराम महतो 347322 लाकर तीसरे नंबर पर रहे. उधर, सिंहभूम सीट पर झामुमाे की जोबा माझी ने भाजपा की गीता कोड़ा को 168402 वोट से हराया. जोबा माझी को कुल 520164 मत, जबकि गीता कोड़ा 351765 मत मिले हैं.

अपने वायदे के मुताबिक प्रदीप अब संन्यास ले लेंगे : निशिकांत

अपनी जीत सुनिश्चितता होने के बाद निशिकांत दुबे शाम में पत्नी और समर्थको के साथ मतगणना स्थिल पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जीत तो जीत ही होती है. मैंने पहले ही कह दिया था कि प्रदीप यादव जिंदगी में मुझसे कभी नहीं जीत सकते हैं. चुनाव से पहले किए अपने वादे के मुताबिक अब प्रदीप यादव को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करनी चाहिए.

गोड्डा लोकसभा सीट के प्रत्याशियों को मिले कुल वोट

निशिकांत दुबे (भाजपा) - 679349 प्रदीप यादव (कांग्रेस) - 573782 बजरंगी महथा (बहुजन समाज पार्टी) - 8012 अनूप कुमार, (प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया) -1968 अरुण कुमार, (न्याय धर्म सभा) - 2842 कालीपद मुर्मू - 1899 कुमारी डिलेश्वरी (आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया) - 6441 केतन कुमार (राइट टू रिकॉल पार्टी) - 1851 ज्ञानेश्वर झा (जागरूक जनता पार्टी) - 1615 टिपलाल साह (लोकहित अधिकार पार्टी) - 1732 ब्रजकिशोर पंडित - 2058 रामेश्वर मंडल - 3252 सूरज कुमार अमन - 3014 अभिषेक आनंद झा (निर्दलीय) - 9501 अरुण मरीक (निर्दलीय) - 17074 उदय शंकर खवाड़े (निर्दलीय) - 26425 निलेश कुमार गुप्ता (निर्दलीय) - 10298 मुकेश कुमार झा (निर्दलीय) - 7161 डॉ. के. रंगय्या (निर्दलीय) – 2161 यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-los-results-have-come-for-14-seats-they-have-won-announcement-yet-to-be-made/">झारखंड

लोस : 14 सीटों पर आ चुके हैं परिणाम, इनकी हुई है जीत, घोषणा बाकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp