Search

 
 
 

सिंदरी के भाजपाइयों ने मनाई वाजपेयी जी की जयंती

 
Sindri : सिंदरी के सहरपुरा स्थित बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के गगनभेदी नारों के साथ उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. पूर्व पार्षद सह वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि 1980 में अटल जी के नेतृत्व में ही भाजपा की स्थापना हुई थी, और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. अटल जी के कारण ही झारखंड राज्य का निर्माण हुआ. हम सब उन्हें प्रेरणा के रूप में याद करते रहेंगे. अरविंद पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अटल जी की विचारधारा, एकात्म मानववाद से ओत प्रोत हैऔर आज केंद्र की मोदी सरकार उसी विचारधारा पर चल रही है। समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने की, संचालन नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह ने किया. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राकेश तिवारी, बृजेश सिंह, सुमन चौधरी, रंजना शर्मा, गणपति बाउरी, सुशान्त महतो, नकुल सिंह, अणिमा सिंह, इंदरजीत सिंह, रवि कांत शर्मा, ज्ञानमोहन सिंह, इंदुबाला, विजय नाहा, राजेश शर्मा उमा शर्मा, संजय सिंह, श्यामल अड्डो, सत्येंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, गोपी पाल, चुमकी देवी, मनोज चंचल, सुनील शर्मा, अमित कुमार, अमित सिंह, सूरज उपाध्याय, अविनाश देव, मन्नत देवघरिया, दुलाल जी, राजकुमार बाउरी, रविश्वर मराण्डी, संजय सिंह, कामेश्वर सिंह, नकुल सिंह, मनोज चंचल, ओमप्रकाश सिंह, कुंदन सिन्हा, बीरेंद्र सिंह, अशोक भगत, ललन प्रसाद, दिनेश सिंह, रणधीर सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/dumka-bjp-celebrates-the-birth-anniversary-of-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee/">दुमका

: भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही