Search

 
 
 

बीजेपी की पीसीः बोले प्रदेश अध्यक्ष- नीतीश ने बिहार की जनता और मेंडेट को दिया धोखा

 
Patna: नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के फैसले के बाद बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया आयी है. बिहार बीजेपी ने इसे लेकर पीसी की है. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता को धोखा दिया. उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से बिहार की जनता और मेंडेट के साथ धोखा है. बिहार की जनता ने चुनाव में एनडीए को बहूमत दिया था.  इससे पहले, नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने निर्णय लिया है. उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है.

नीतीश ने मीडिया से क्या

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आयी है. मीडिया के सवाल, बीजेपी से क्या दिक्कत हुई, पूछने पर नीतीश ने कहा कि बीजेपी से कई दिक्कतें थी. हमारे लोग इसका जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए छोड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है. मीडिया से बात करने के बाद नीतीश कुमार सीधे पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पहुंच गए हैं. वहां वो तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के बड़े नेताओं के साथ नई सरकार बनाने पर मंथन कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही